लोगों ने पूजा-अर्चना कर की सुख-समृद्धि की कामना

मकर संक्रांति पर्व के मौके पर मंगलवार को कुडू प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही लोगों ने पूजा-अर्चना की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jan 2019 11:04 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jan 2019 11:04 PM (IST)
लोगों ने पूजा-अर्चना कर की सुख-समृद्धि की कामना
लोगों ने पूजा-अर्चना कर की सुख-समृद्धि की कामना

कुडू (लोहरदगा) : मकर संक्रांति पर्व के मौके पर मंगलवार को कुडू प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही लोगों ने पूजा-अर्चना की। इस मौके पर सुबह से ही प्रखंड के विभिन्न सरोवरों, नदियों से स्नान कर लोगो ने अपने परिवार एवं समाज के सुख-समृद्धि की मंगलकामना हेतु पूजा अर्चना की। प्रखंड क्षेत्र के सलगी महादेव मंडा, बड़की चांपी, टिको नदी किनारे बना शिव मंदिर, कोलसिमरी गांव के नदी किनारे शिव मंदिर, ¨जगी के तान गांव स्थित शिव मंदिर, प्रखंड परिसर स्थित शिव मंदिर में मकर संक्रांति पर्व के मौके पर धूमधाम के साथ लोगों ने पूजा-अर्चना कर सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। मौके पर सलगी स्थित प्राचीन महादेव मंडा धाम शिव धाम में सुबह से पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन किया। इस मौके पर आयोजन समिति के सदस्यों ने लोगो के बीच चूड़ा, तिलकुट, खिचड़ी का महाप्रसाद भी वितरण किया। दूसरी ओर प्रखंड क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने पूजा-पाठ कर तिल, चावल, चुड़ा-गुड़ का दान कर तिलकुट, चुड़ा-दही खाकर मकर संक्रांति का त्योहार मनाया। इसी तरह से पूरे प्रखंड क्षेत्र में उत्साह से मकर संक्रांति पर्व मनाया गया। मौके पर प्रदीप तिवारी, मनोज दुबे, राजदीप तिवारी, धीरेंद्र ¨सह, राजेश्वर लाल, लील मनी देवी, कांति देवी, मुकेश चंद्र यादव, दुखहरण महतो, प्रयाग महतो, बिहारी महतो, आकाश, बबलू, नीरज प्रसाद, बिरेंद्र, बंधु महतो सहित कई लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी