बहुराष्ट्रीय कंपनियों की पोषक है सरकार : महेश ¨सह

मोदी सरकार के जनविरोधी मजदूर विरोधी एवं राष्ट्र विरोधी नीतियों के विरूद्ध आहूत दो दिवसीय बंद के दौरान राष्ट्रीय-राज्य स्तरीय ट्रेड यूनियन एवं सेवा संगठन मंच द्वारा मंगलवार को शहरी क्षेत्र में रैली निकालते हुए प्रदर्शन किया गया। मौके पर किस्को मोड़ व सदर अस्पताल परिसर से निकली रैली सदर प्रखंड

By JagranEdited By: Publish:Tue, 08 Jan 2019 10:59 PM (IST) Updated:Tue, 08 Jan 2019 10:59 PM (IST)
बहुराष्ट्रीय कंपनियों की पोषक है सरकार : महेश ¨सह
बहुराष्ट्रीय कंपनियों की पोषक है सरकार : महेश ¨सह

लोहरदगा : मोदी सरकार के जनविरोधी मजदूर विरोधी एवं राष्ट्र विरोधी नीतियों के विरुद्ध आहूत दो दिवसीय बंद के दौरान राष्ट्रीय-राज्य स्तरीय ट्रेड यूनियन एवं सेवा संगठन मंच ने मंगलवार को शहरी क्षेत्र में रैली निकालते हुए प्रदर्शन किया। शहरी क्षेत्र के किस्को मोड़ व सदर अस्पताल परिसर से निकाली गई रैली सदर प्रखंड, भगत ¨सह चौक, न्यू बस स्टैंड, सुभाष चौक, बड़ा तालाब, एमजी रोड, न्यू रोड, मैना बगीचा होते समाहरणालय पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। रैली में सूटू, एक्टू, किसान सभा व सहिया संघ के सदस्य शामिल थे, जो सरकार के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे। मौके पर दो दिवसीय आम हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प दोहराया गया। मौके पर महेश कुमार ¨सह ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार बहुराष्ट्रीय कंपनियों व कारपोरेट तबके के हितों की पोषक है। सरकारी नीतियों के कारण अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। सरकार द्वारा नोटबंदी व जीएसटी लागू करना भारतीय अर्थव्यवस्था पर कुठाराघात साबित हुआ है। सरकार की इन नीतियों से बेरोजगारी और महंगाई में बेतहाशा वृद्धि हुई है। यही कारण है की विगत दिनों पांच राज्यों में हुए चुनाव में देशवासियों ने मोदी सरकार की नीतियों को खारिज कर दिया है। केंद्र सरकार के संरक्षण में भाजपा नीत राज्य सरकार में भी सांप्रदायिकता एवं फूट परस्त अभियान चलाया जा रहा है, इन्हीं सब कारणों को लेकर दो दिवसीय आम बंद का आयोजन किया गया है, इसे सफल बना कर ही हम केंद्र सरकार तक अपनी आवाज पहुंचा सकते हैं। मौके पर दिलीप कुमार वर्मा, जगदीश महतो, लाल धनंजय नाथ शाहदेव, मोहम्मद कैश, चारो भगत, राजेंद्र राम, गोपाल महतो, जयपाल उरांव, बलदेव गंझू, जतन गंझू, विनोद गंझू, बलदेव राम, किशुन, अशोक, नाजनीन बेगम, बबीता देवी, रूनी देवी, बरिया देवी, दुलारी एक्का, कलावती उरांव, रीता देवी, ललिता देवी, किरण देवी, सरीता देवी, टेम्बी देवी, सरोज, कुसूम, पुष्पा, लक्ष्मी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी