जनता ने जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरा करेंगे : मंत्री

जागरण संवाददाता लोहरदगा स्थानीय विधायक सह झारखंड सरकार के वित्त एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Jan 2022 09:12 PM (IST) Updated:Sat, 15 Jan 2022 09:12 PM (IST)
जनता ने जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरा करेंगे : मंत्री
जनता ने जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरा करेंगे : मंत्री

जागरण संवाददाता, लोहरदगा : स्थानीय विधायक सह झारखंड सरकार के वित्त एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री डा. रामेश्वर उरांव ने शनिवार को किस्को प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर आम लोगों की समस्याओं को सुना। इस क्रम में मंत्री ने किस्को प्रखंड क्षेत्र के अरेया पंचायत अंतर्गत टंगरा टोली, अरेया, चरहु, तेतरटांड, महुगांव समेत आसपास के गांवों का दौरा किया। मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने मौके पर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और समाधान भी किया। साथ ही कई समस्याओं के निराकरण को लेकर अधिकारियों को निर्देश भी दिए। मौके पर मंत्री ने कहा कि जनता ने जो जिम्मेवारी उन्हें दी है, उसे हर हाल में पूरा करेंगे। लोगों के बीच आकर उनकी समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। ग्रामीणों के लिए झारखंड सरकार कई प्रकार की योजनाओं का संचालन कर रही है। इन योजनाओं का लाभ लेने को लेकर ग्रामीणों को जागरूक होना होगा। राशन, धोती-साड़ी, ऋण माफी सहित अन्य योजनाएं चलाई जा रही है। मौके पर राज्य सभा सदस्य के प्रतिनिधि अशोक यादव, विधायक प्रतिनिधि निशिथ जायसवाल, मंत्री के आप्त सचिव संजय कुमार दूबे, कांग्रेस पार्टी के किस्को प्रखंड अध्यक्ष सामुल अंसारी, कुद्दुस अंसारी, पुनिता उरांव, युनूस अंसारी, रौनक इकबाल, कार्तिक उरांव, मनीष कुमार, खलील खलीफा, वसीम अंसारी आदि मौजूद थे। समस्याओं को सुनकर मंत्री ने दिए निर्देश

लोहरदगा : मंत्री ने अरेया में पेयजल की सबसे प्रमुख समस्या को लेकर पीएचईडी के अधिकारी से बात कर समस्या का तुरंत समाधान करने का आदेश दिया। वृद्ध महिला एवं पुरुषों की मांग पर भी कार्रवाई करने को कहा। मौके पर मंत्री ने किस्को बीडीओ से बात कर कहा कि जितने भी वृद्ध महिला या पुरुष हैं उन्हें तत्काल पेंशन दिलाने का काम करें। मंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार सभी 60 वर्ष से ऊपर के लोगों को अब पेंशन का लाभ दे रही है। चरहु गांव में मैरेज हॉल एवं पीसीसी पथ निर्माण की मांग की गई। जिस पर मंत्री ने आश्वासन दिया कि बहुत जल्द प्राथमिकता के आधार पर एक-एक कर सभी जरूरत के कार्य कराए जाएंगे। ग्रामीणों ने मंत्री के सामने आवास योजना, बिजली संबंधित समस्या, सड़क निर्माण आदि मुख्य समस्याओं को रखा। जिसे मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से बात कर जल्द कार्रवाई करने का बात कही।

chat bot
आपका साथी