संगठन का कार्य राष्ट्र हित के लिए समर्पित : नारायण

प्रखंड मुख्यालय के मुख्य चौक स्थित शिव मंदिर प्रांगण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन हिन्दू जागरण मंच की बैठक गंगा साहु की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 Jan 2019 05:56 PM (IST) Updated:Wed, 02 Jan 2019 05:56 PM (IST)
संगठन का कार्य राष्ट्र हित के लिए समर्पित : नारायण
संगठन का कार्य राष्ट्र हित के लिए समर्पित : नारायण

कैरो (लोहरदगा) कैरो मुख्य चौक स्थित शिव मंदिर प्रांगण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन हिन्दू जागरण मंच की बैठक गंगा साहु की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। साथ ही जिला कमेटी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से राजेंद्र सोनी को जिलाध्यक्ष बनाया गया। वही कैरो निवासी विरेंद्र साहू, सेन्हा से प्रदीप उरांव व मुकेश साहू को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। रामचंद्र गोप व तीरथ महतो को जिला मंत्री, महेश महली को महामंत्री, गो¨वद ठाकुर को युवा वाहिनी प्रमुख, फुनी साहू को विधि प्रमुख, पुष्पा देवी को बेटी बचाओ प्रमुख शोभा कुमारी को वीरांगना वाहिनी प्रमुख बनाया गया। रामपवित्र सोनी, विशेश्वर प्रसाद दीन, भोला प्रसाद व आनंद साहू को संरक्षक बनाया गया। जबकि जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सभी प्रखंडों के लोगों को रखा गया है। जागरण मंच की ओर से प्रांत के पर्यवेक्षक के रूप में प्रदेश मीडिया प्रभारी नारायण कुमार ने बताया कि विगत वर्ष 24 जून को रांची में हिन्दू जागरण मंच के प्रांतीय बैठक में मिले निर्देशानुसार जिन जिलों में अबतक संगठन का विस्तार नहीं हो सका है वहां शीघ्र ही समिति गठित करना है। उन्होंने कहा 8 से 10 फरवरी को हिन्दू जागरण मंच का अखिल भारतीय बैठक उत्तरप्रदेश के मथुरा में आयोजित है,  जिसमें प्रदेश व जिला के अधिकारी भाग लेंगे। जागरण मंच का उद्देश्य समाज का पूर्ण जागरण व राष्ट्रीय चेतना का संचार करना रहा है। संगठन राष्ट्र हित के लिए हमेशा समर्पित है। समाज की जागृति में ही राष्ट्र का कल्याण निहित है। लेकिन देश विरोधी ताकतें व गतिविधियां कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी चुनौतियों के प्रति समाज को जागरुक करना जरूरी है। मौके पर भोला प्रसाद, राजेन्द्र सोनी, गंगा साहू, विरेंद्र साहू, सूरज मोहन साहू, मनोज साहू, बजरंग उरांव, भोला साहू, प्रताप कुमार, फुनी साहू, पप्पू गुप्ता, गो¨वद ठाकुर, महेश कुमार महली, जितबहान महतो आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी