चिरी चौक में लगे बापू की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने तोड़ा

संवाद सूत्र कुडू (लोहरदगा) कुडू थाना क्षेत्र के चिरी चौक में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गां

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 10:08 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 10:08 PM (IST)
चिरी चौक में लगे बापू की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने तोड़ा
चिरी चौक में लगे बापू की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने तोड़ा

संवाद सूत्र, कुडू (लोहरदगा) : कुडू थाना क्षेत्र के चिरी चौक में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने बुधवार को तोड़ डाला है। इसकी सूचना मिलने के साथ ही एसडीओ अरविद कुमार लाल, डीएसपी मुख्यालय परमेश्वर प्रसाद, कुडू बीडीओ मनोरंजन कुमार, कुडू थाना प्रभारी अनिल उरांव सहित कई प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच की है। अधिकारी यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि आखिर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को किसने और क्यों तोड़ा। फिलहाल जिले के अधिकारी बापू की विखंडित प्रतिमा को अपने साथ लेकर वहां से चले गए हैं। बताया जा रहा है कि कुडू थाना क्षेत्र के चिरी चौक में लगी हुई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने तोड़कर कई टूकड़ों में बिखेर दिया। उस रास्ते गुजर रहे लोगों ने जब बापू की प्रतिमा का ऐसा हाल देखा तो तत्काल इसकी सूचना प्रशासन को दी गई। इसके बाद प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। तत्काल जिला से लेकर प्रखंड स्तरीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों से भी इस मामले में पूछताछ की जा रही है।

chat bot
आपका साथी