भंडरा में बीएओ का पद चार वर्षो खाली, जनसेवक से लिया जा रहा काम

संवाद सूत्र भंडरा (लोहरदगा) केंद्र व राज्य सरकार किसानों की आय दोगुना करने में कोई क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 09:55 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 09:55 PM (IST)
भंडरा में बीएओ का पद चार वर्षो खाली, जनसेवक से लिया जा रहा काम
भंडरा में बीएओ का पद चार वर्षो खाली, जनसेवक से लिया जा रहा काम

संवाद सूत्र, भंडरा (लोहरदगा) : केंद्र व राज्य सरकार किसानों की आय दोगुना करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। किसानों की आय दोगुना करने के लिए सरकार कई तरह की महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाकर किसानों को लाभ देते हुए उन्हें आर्थिक उन्नति की ओर अग्रसर करने में जुटी हुई है, परंतु भंडरा प्रखंड में विगत चार वर्षों से प्रखंड कृषि पदाधिकारी का पद पर स्थाई नियुक्ति नहीं है। बीएओ के प्रभार में भंडरा के जनसेवक सूर्या भगत काम कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में प्रखंड कृषि पदाधिकारी के समक्ष क्षेत्र में आवास योजना को गति देना व प्रखंड कार्यालय में भी पूरा समय देना मुश्किल भरा है। प्रखंड कार्यालय पहुंचने वाले दूर-दराज से किसानों को समय से कृषि योजना का लाभ भी नहीं मिलता है। प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी सूर्या भगत ने कहा कि भंडरा प्रखंड में वर्ष 2016 में बीएओ एतराम भगत के स्थानांतरण के बाद से ही वे बीएओ का प्रभार संभाल रहे है। ऐसे में क्षेत्र में आवास योजनाओं को गति देना के अलावा कृषि संबंधित रिपोर्ट संकलन करने के लिए क्षेत्र भ्रमण करना अनिवार्य होता है। प्रखंड कार्यालय में समय नहीं दे पाते हैं। जिससे किसानों की समस्याओं का समय पर निपटारा नहीं होता, जबकि किसानों के कामों को करना भी जरुरी है। प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीता टोप्पो का कहना है कि कर्मियों की कमी के कारण जनसेवक को ही वैकल्पिक व्यवस्था के तहत प्रखंड कृषि पदाधिकारी का प्रभार दिया गया है। किसानों की समस्याओं को समाधान करना भी जरूरी है। इसके लिए प्रखंड प्रशासन हमेशा तत्पर रहती है।

chat bot
आपका साथी