रोजा रखें और ऊपर वाले से मांगें माफी : शहनवाज

सेन्हा (लोहरदगा) : प्रखंड मुख्यालय स्थित इल्म फाउंडेशन कार्यालय में रमजान के मौके पर 11 वी रमजान को

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 May 2018 08:55 PM (IST) Updated:Mon, 28 May 2018 08:55 PM (IST)
रोजा रखें और ऊपर वाले से मांगें माफी : शहनवाज
रोजा रखें और ऊपर वाले से मांगें माफी : शहनवाज

सेन्हा (लोहरदगा) : प्रखंड मुख्यालय स्थित इल्म फाउंडेशन कार्यालय में रमजान के मौके पर 11 वी रमजान को तराबी समाप्त होने पर मिलाद-उन-नबी का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत हाफिज हारून रसीद कुरान-ए-पाक की तिलावत के साथ की। मौके पर कारी शहनवाज ने कहा कि रमजान माह की इबादत इंसान को हर बुराई से रोकता है। इस को अपने जीवन मे हमेशा लागू करना चाहिए। रोजा रखने वाला व्यक्ति अल्लाह को बेहद पसंद है। अल्लाह से बन्दे को गुनाह की माफी मांग कर इस रमजान माह में माफ करा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि मां-बाप को राजी कर जन्नत तैयार कर लें। इस माह में गरीब यतीम लाचार की मदद करनी चाहिए। इस अवसर पर जमील अख्तर ने नाते पाक पढ़कर सुनाया। सलातो सलाम के बाद फातिहा पढ़ी गई।मौके पर हाफिज साबिर अंसारी, मोख्तार अंसारी, अजहरुदीन अंसारी, क्यामुदिन अंसारी, सनोवर अंसारी, हसनैन अंसारी, गम्हीर अंसारी, फिरोज अख्तर, बाबर अंसारी सहित कई मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी