खरना अनुष्ठान संपन्न, अस्ताचलगामी सूर्य को अ‌र्घ्य आज

सूर्य उपासना का महापर्व छठ का खरना अनुष्ठान सोमवार को संपन्न हुआ। इसके साथ ही घर-घर में खरना का प्रसाद लेने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने पूरे भक्ति भाव के साथ पूजा-अर्चना में शामिल होकर भगवान भास्कर और छठ मईया का प्रसाद लिया। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक छठ महापर्व का उल्लास छा गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Nov 2018 10:02 PM (IST) Updated:Mon, 12 Nov 2018 10:02 PM (IST)
खरना अनुष्ठान संपन्न, अस्ताचलगामी सूर्य को अ‌र्घ्य आज
खरना अनुष्ठान संपन्न, अस्ताचलगामी सूर्य को अ‌र्घ्य आज

लोहरदगा : सूर्य उपासना का महापर्व छठ का खरना अनुष्ठान सोमवार को संपन्न हुआ। इसके साथ ही घर-घर में खरना का प्रसाद लेने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने पूरे भक्ति भाव के साथ पूजा-अर्चना में शामिल होकर भगवान भास्कर और छठी मईया का प्रसाद लिया। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक छठ महापर्व का उल्लास छा गया है। हर गली-मुहल्ले में छठ महापर्व के गीत बज रहे हैं। गांव की गलियां हो या शहर के मुहल्ले हर ओर छठ मईया की महिमा गूंज रही है। पूजा घाटों को अस्ताचलगामी अ‌र्घ्य के लिए तैयार कर लिया गया है। मंगलवार को विभिन्न छठ घाटों में अस्ताचलगामी सूर्य को अ‌र्घ्य और बुधवार को उदीयमान सूर्य को अ‌र्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का संपन्न होगा। विभिन्न पूजा समितियों द्वारा व्यापक पैमाने पर श्रद्धालुओं के बीच पूजन सामग्री, दूध, फल आदि का वितरण किया जा रहा है। लोग यथाशक्ति पूजा में सहयोग कर रहे हैं। छठ महापर्व के उल्लास ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया है। शहर के विक्टोरिया तालाब, ठकुराइन तालाब, श्रीराम मंदिर फुलवारी तालाब, पतराटोली शंख नदी छठ घाट, हरमू छठ घाट के अलावा सिठियो और चितरीडांडू छठ घाट सहित ग्रामीण इलाकों के छठ घाटों में भी लोगों की भारी भीड़ उमड़ेगी।

chat bot
आपका साथी