कुडू के कराटेकारों ने तीन मैडल जीते

कुडू (लोहरदगा) : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के खरसिया में आयोजित अखिल भारतीय विजय ट्राफी कराटे चैम्पिय

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Jun 2018 09:46 PM (IST) Updated:Sun, 10 Jun 2018 09:46 PM (IST)
कुडू के कराटेकारों ने तीन मैडल जीते
कुडू के कराटेकारों ने तीन मैडल जीते

कुडू (लोहरदगा) : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के खरसिया में आयोजित अखिल भारतीय विजय ट्राफी कराटे चैम्पियनशिप में कुडू के 17 कराटेकारों ने बेहतर प्रदर्शन कर प्रखंड का नाम बुलंद किया। कराटेकारों ने इस प्रतियोगिता में तीन मेडल अपनी झोली में डाले। रायगढ़ के खरसिया स्थित स्पो‌र्ट्स कांप्लेक्स में हुई इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार-झारखण्ड के अलावे ओडिशा , महाराष्ट्र, दिल्ली और मेजबान छत्तीसगढ़ सहित कई अन्य राज्यों से 680 कराटेकार शामिल हुए। 9-11 जून तक आयोजित इस प्रतियोगिता के पहले दिन कुडू की सुगंध को गोल्ड मेडल मिला। जबकि पल्लवी कुमारी को सिल्वर और मरियम को ब्राउंज मेडल पर संतोष करना पड़ा। सितोरियो कराटे एशोसिएशन आफ इंडिया के झारखंड प्रदेश सचिव अमित ¨सह के नेतृत्व में कुडू से गई कराटे टीम के साथियों को और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

chat bot
आपका साथी