त्रिपुरा से पहुंचे 23 कामगारों को किया गया क्वारंटाइन

संवाद सूत्र सेन्हा (लोहरदगा) सेन्हा प्रखंड में प्रवासी कामगार घर लौटने लगे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 09:33 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 09:33 PM (IST)
त्रिपुरा से  पहुंचे 23 कामगारों को किया गया क्वारंटाइन
त्रिपुरा से पहुंचे 23 कामगारों को किया गया क्वारंटाइन

संवाद सूत्र सेन्हा (लोहरदगा) : सेन्हा प्रखंड में प्रवासी कामगार घर लौटने लगे हैं। इसे क्रम में शनिवार को त्रिपुरा से लोहरदगा पहुंचे 24 कामगारों को क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया। यात्री रेलगाड़ी से लोहरदगा रेलवे स्टेशन पहुंचे सेन्हा प्रखंड के हेसवे और गढ़कसमार के इन 23 कामगारों को स्टेशन परिसर में कोरोना जांच कराई गई। जिसमें 19 कामगार की रिपोर्ट निगटिव आने के बाद सेन्हा के कन्या उच्च विद्यालय भवन में बने क्वारंटाइन सेंटर व चार कामगारों के रिपोर्ट पॉजिटीव आने पर उन्हें कुडू प्रखंड के चिरी स्थितज क्वारटाइंन सेंटर में सरकार के निर्देशानुसार सात दिनों के लिए रखा गया। इधर सेन्हा कन्या उच्च विद्यालय स्थित क्वारंटाइन सेंटर में जाने से परहेज कर रहे कामगारों को पुलिस की सहायता से समझा बुझाकर क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया। कामगारों को बताया गया कि यहां पर क्वारंटाइन सेंटर में शौचालय, बिजली-पानी, पंखा समेत तमाम सुविधाएं उपलब्ध है और तीन समय का भोजन भी दिया जाएगा। साथ हीं आपके परिवार वालों को यहां पर सुरक्षित रखने की जानकारी भी दी जाएगी। इसके बाद सभी कामगार मानें और क्वारंटाइन सेंटर में प्रवेश किया। जिसके बाद सभी कामगारों को चूड़ा-गुड़ दिया गया। कहा गया कि माता समिति खाना बनाकर समय से देते रहेंगे। साथ ही सात दिन यहां पर गुजारने के बाद उन्हें प्रमाण-पत्र देकर घर भेजा जाएगा। बता दें कि सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के 72 कामगार अब तक अपने घर वापस लौट चुके हैं। मौके पर डॉ अभिनव, सअनि श्रीकांत दास, पंचायत सचिव महिपाल उरांव, माधो भगत, रामजीत भगत आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी