सेन्हा में सड़क दुर्घटना में पांच घायल

संवाद सूत्र, सेन्हा (लोहरदगा) : जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों में सड़क दुर्घटना में

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 Aug 2020 10:08 PM (IST) Updated:Fri, 07 Aug 2020 10:08 PM (IST)
सेन्हा में सड़क दुर्घटना में पांच घायल
सेन्हा में सड़क दुर्घटना में पांच घायल

संवाद सूत्र, सेन्हा (लोहरदगा) : जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों में सड़क दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सेन्हा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद सेन्हा थाना पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के कंडरा-सिसई पथ में कोरांबे चौक के समीप दो मोटरसाइकिल के टकराने से तीन व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को स्थानीय ग्रामीणों ने सेन्हा सामुदायिक केंद्र इलाज के लिए पहुंचाया। घायल होने वालों में गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र के दगवा निवासी सीताराम उरांव की पत्नी सालों उरांव, नितवा लोहरा का पुत्र धनेश लोहरा, भंडरा थाना क्षेत्र के भैया गांव निवासी एतवा उरांव का पुत्र मंगलेश्वर उरांव घायल हो गया। दूसरी घटना सेन्हा-मेढ़ो पथ में कोयल नदी तट पर मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होकर गिरने के कारण सेन्हा निवासी ईश्वर बैठा एवं छोटू ठाकुर घायल हो गया। जिसको ग्रामीणों ने सेन्हा अस्पताल में इलाज के बाद घर भेज दिया।

chat bot
आपका साथी