भक्ति रस में पूरी रात गोते लगाते रहे भक्त

सेन्हा (लोहरदगा) : प्रखंड मुख्यालय स्थित गणेश पूजा समिति के तत्वावधान मे शुक्रवार की रात गणेश्

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Sep 2018 08:17 PM (IST) Updated:Sat, 15 Sep 2018 10:03 PM (IST)
भक्ति रस में पूरी रात गोते लगाते रहे भक्त
भक्ति रस में पूरी रात गोते लगाते रहे भक्त

सेन्हा (लोहरदगा) : प्रखंड मुख्यालय स्थित गणेश पूजा समिति के तत्वावधान मे शुक्रवार की रात गणेश पूजा पंडाल के समीप भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। इसमें रातभर भक्त भक्ति रस में गोते लगाते रहे।

इससे पूर्व भक्ति जागरण का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य रामलखन प्रसाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर उन्होने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से आपसी सौहार्द बढ़ता है। लोगों में मेलमिलाप की संस्कृति को बल मिलता है। रामलखन प्रसाद ने कहा कि भक्ति जागरण के आयोजन से पूरा वातावरण देवमय हो गया। हमें हमेशा इस प्रकार के आयोजनों को प्रोत्साहन देना चाहिए। धनबाद से आए हुए ¨प्रस म्यूजिकल ग्रुप के सदस्यों ने एक से बढ़ कर एक प्रस्तुति देकर लोगों को रात भर झुमने पर मजबूर कर दिया। गणपति बपा मोरिया, राम-सिया-राम राम की कहानी सुनो, जय श्रीराम जय-जय राम, कृष्ण मुरारी-मुरारी, मां की चुनरिया लाल आदि गीतों पर लोग झूम उठे। सुजीत गिरी, ¨टकी ¨सह, स्नेहा ¨सह, मुस्कान कुमारी, खुश्बू कुमारी, रवि कुमार ने भक्ति गीत प्रस्तुत किया। मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष उत्कर्ष मेहता, सचिव अशोक कुमार, सेन्हा अंजुमन इस्लामिया के सदर गुजरात खान, विक्की महतो, नवल साहू, अनिल कुमार मेहता, संजय कुमार, अजय कुमार, संदीप साहू, नवीन साहू, जय प्रकाश आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी