कुडू में नहीं निकलेगा रामनवमी का जुलूस

संवाद सूत्र कुडू (लोहरदगा) केंद्रीय महाबीर मंडल कुडू की बैठक शनिवार को सरस्वती शिशु मंदिर में बैठक की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 09:44 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 09:44 PM (IST)
कुडू में नहीं निकलेगा रामनवमी का जुलूस
कुडू में नहीं निकलेगा रामनवमी का जुलूस

संवाद सूत्र, कुडू (लोहरदगा) : केंद्रीय महाबीर मंडल कुडू की बैठक शनिवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कुडू में केंद्रीय महाबीर मंडल के अध्यक्ष लाल विकास नाथ शाहदेव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कुडू मंडल के अधीन आने वाले सभी महाबीर मंडल के सदस्य तथा अन्य शामिल हुए। बैठक में तय किया गया कि इस साल रामनवमी के मौके पर शोभायात्रा नहीं निकाली जाएगी। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण तथा राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार शोभायात्रा का आयोजन नहीं किया जाएगा। रामनवमी के मौके पर अखाड़ों में प्रतिभागी अपने-अपने अखाड़ों में अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। शाम छह बजे अखाड़ों में पूजा-अर्चना के बाद महावीरी झंडा लगाने के बाद डंका बाजा बजाते हुए रामनवमी मनाएंगे। नवमी के दिन अपने अखाड़ों में विधीवत पूजन होगा तथा अखाड़ों में ही कर का प्रदर्शन होगा। बैठक में लाल विकास नाथ शाहदेव, अमित कुमार बंटू, संजय चौधरी, संतोष मांझी, मंगलू, राजा कुमार, गौरव मुखर्जी, गोल्डेन कुमार, विपिन कुमार, जयराम साहू, मदन यादव, पंकज भारती, विश्वजीत भारती, सरजू कुमार साहू, मंगल उरांव, राजेश पुरी, मुकेश साहू, रामखेलावन राम, संतोष मांझी, शुभम मोदी, सुजीत रजक, आकाश बैठा, गौतम रजक, ओमप्रकाश कुमार, अनुराग कुमार अन्नु, ब्रजेश कुमार, दीपक पासवान, बादल सिंह समेत अन्य शामिल थे।

chat bot
आपका साथी