कांग्रेस ने भ्रष्टाचार को दिया बढ़ावा

लोहरदगा : मिशन मोदी पीएम अगेन का कार्यकर्ता सम्मेलन मंगलवार को अग्रसेन भवन में जिलाध्यक्ष अर¨वद प

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Sep 2018 08:52 PM (IST) Updated:Tue, 11 Sep 2018 08:52 PM (IST)
कांग्रेस ने भ्रष्टाचार को दिया बढ़ावा
कांग्रेस ने भ्रष्टाचार को दिया बढ़ावा

लोहरदगा : मिशन मोदी पीएम अगेन का कार्यकर्ता सम्मेलन मंगलवार को अग्रसेन भवन में जिलाध्यक्ष अर¨वद पाठक की अगुवाई में हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मिशन मोदी पीएम अगेन के प्रदेश अध्यक्ष अनुरंजन अशोक शामिल हुए। मौके पर अनुरंजन अशोक ने कहा कि पूरे देश में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस फ्लाप पार्टी हो गई है। जब 20 दल मिलकर बंदी नहीं करा पाए तो नरेंद्र मोदी को हराने की बात कैसे करते हैं। कांग्रेस पार्टी ने विगत 60 सालों में सिर्फ कर्ज लेने का काम किया है। जबकि नरेंद्र मोदी ने आज तक 5 रुपए का भी खर्च नहीं लिया है। केंद्र सरकार के बेहतर नीतियों की वजह से कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल तिलमिला गए हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में 350 से अधिक सीटें लाकर नरेंद्र मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाना हमारा लक्ष्य है। आज पूरा देश मोदीमय हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यों से यह सिद्ध कर दिया है कि प्रधानमंत्री सही मायने में देशवासियों के प्रधान सेवक होते हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता ओम प्रकाश ¨सह ने कहा कि मिशन मोदी टीम के कार्यकर्ताओं पर बहुत बड़ी जिम्मेवारी आ गई है, जिसे बिना किसी भेदभाव के मिलकर निभाने की जरूरत है। हमारा लक्ष्य होना चाहिए की हम देश को विकास के पथ पर ले जाने के लिए पुन: नरेंद्र भाई मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में अपने महत्वपूर्ण सहयोग दें। भाजपा के पूर्व सांसद दुखा भगत ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रहे विकास योजनाओं से आमलोगों को परिचित कराते हुए उन्हें मोदी राज्य की उपलब्धियों से परिचित कराएं। पूर्व विधायक रमेश उरांव ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार देशवासियों के लिए निस्वार्थ भाव से काम कर रही हैं। हमें बस सरकार के कामों से आमलोगों को परिचित कराने की जरूरत है। ¨बदेश्वर उरांव ने कहा कि भाजपा और मिशन मोदी को समन्वय बनाते हुए कार्य करने की जरूरत है तभी हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर पाएंगे। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजमोहन राम, संजय ब‌र्म्मन, रामचंद्र गिरी, मदन मोहन पाठक, मुकेश साहु, लाल अनूप नाथ शाहदेव, सुदामा प्रसाद, राजेंद्र महतो, निश्चय वर्मा, फारूक कैसर, लक्ष्मण उरांव, सरोज देवी, शीला देवी, लीला देवी, नीरज गुप्ता, विजय भगत, सौरभ समीर, धनेश्वर पांडे, राजकिशोर साहु, अशोक चंद्र घोष सहित मिशन मोदी के अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

chat bot
आपका साथी