कृष्ण लीला से अवगत हुए बच्चे

लोहरदगा : कृष्ण जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर बुधवार को ग्रेटर त्रिवेणी टायनी टास्क विद्यालय में कृष्

By Edited By: Publish:Wed, 24 Aug 2016 06:17 PM (IST) Updated:Wed, 24 Aug 2016 06:17 PM (IST)
कृष्ण लीला से अवगत हुए बच्चे

लोहरदगा : कृष्ण जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर बुधवार को ग्रेटर त्रिवेणी टायनी टास्क विद्यालय में कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्री-नर्सरी और यूकेजी के बच्चों ने भाग लिया। विद्यालय परिसर में झूला लगाया गया था। कृष्ण-राधा को झूले में बैठा कर झुलाया गया। कृष्ण-राधा रूप में नन्हें-नन्हें बच्चे काफी मनमोहन नजर आ रहे थे।

इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक रघुबीर शर्मा ने बच्चों को कृष्ण जन्म व उनकी लीलाओं से बच्चों को अवगत कराते हुए कृष्ण के जैसा कर्मयोगी बनने की बात कही। मौके पर बड़ी संख्या में विद्यालय के शिक्षक व बच्चे मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी