सकारात्मक सोच विद्यार्थियों की पहचान : परवेज

किस्को (लोहरदगा) : इंटर कॉलेज किस्को का वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ। महाविद्या

By Edited By: Publish:Sat, 24 Jan 2015 06:06 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jan 2015 06:06 PM (IST)
सकारात्मक सोच विद्यार्थियों की पहचान : परवेज

किस्को (लोहरदगा) : इंटर कॉलेज किस्को का वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ। महाविद्यालय में विगत 16 जनवरी से शुरू वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन एथलेटिक्स, खो-खो व हिट द टार्गेट के मुकाबले प्रतिभागियों के बीच हुए। एथलेटिक्स में सौ मीटर दौड़, दो सौ मीटर दौड़, चार सौ मीटर दौड़ व आठ सौ मीटर दौड़ के अलावा पैदल चाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मौके पर विजेता प्रतिभागियों को बधाई और भविष्य में बेहतर करने की शुभकामना दी गई। मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य ओबेदुल्लाह परवेज ने कहा कि सकारात्मक सोच विद्यार्थियों की पहचान है। वर्तमान समय में जो लोग ठोस निर्णय के साथ आगे बढ़ते हैं, वहीं कामयाब होते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल भी बेहद जरूरी है। बालिका वर्ग के खो-खो मुकाबले में महात्मा गांधी समूह ने लक्ष्मी बाई समूह को पराजित कर प्रतियोगिता जीती। महिला वर्ग के तीन पैर के दौड़ में सुमन कुमारी व बेतेल कुजूर विजयी रही। जबकि सुमन कुमारी ने बालिका वर्ग के सौ मीटर, दो सौ मीटर व चार सौ मीटर दौड़ में भी पहला स्थान पाया। प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों में बेहतर प्रदर्शन करने पर महात्मा गांधी समूह को पहला, सुभाष चंद्र बोस समूह को दूसरा व स्वामी विवेकानंद समूह को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। मौके पर पतरस तिर्की, महबूब आलम, इमाम जफर, कौशल किशोर शाहदेव, गुलनाज परवीन, एमलेन मिंज, अरुण साहु, हेमंत साहु, फरहतउल्लाह अंसारी, लाल बहादुर भगत आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी