भंडरा में प्रतिबंधित मांस के साथ टेंपो जब्त

भंडरा (लोहरदगा) : भंडरा थाना पुलिस ने रविवार की देर शाम प्रतिबंधित मांस लदे टेंपो को जब्त किया है। इ

By Edited By: Publish:Mon, 22 Dec 2014 06:49 PM (IST) Updated:Mon, 22 Dec 2014 06:49 PM (IST)
भंडरा में प्रतिबंधित मांस के साथ टेंपो जब्त

भंडरा (लोहरदगा) : भंडरा थाना पुलिस ने रविवार की देर शाम प्रतिबंधित मांस लदे टेंपो को जब्त किया है। इस मामले में टेंपो चालक चान्हो थाना क्षेत्र मेलानी गांव निवासी अजमत अंसारी के पुत्र आलम अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। बताया जाता है कि भंडरा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लोहरदगा निवासी फहीम कुरैशी के पुत्र साजिद कुरैशी द्वारा टेंपो संख्या जेएच 01 बीबी-7085 से प्रतिबंधित मांस रांची गुदरी बाजार भेजा जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाते हुए भंडरा थाना चौक के समीप टेंपो को पकड़ा। टेंपो में 6-7 क्विंटल प्रतिबंधित मांस पाया गया। पुलिस ने फौरन टेंपो चालक को हिरासत में ले लिया। सोमवार को झारखंड पशु अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत आलम को जेल भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी