देशभक्ति का जज्बा भरता है संघ : अनुज

लातेहार : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वर्ग कार्यवाह अनुज शाही ने कहा कि भारत देश को शक्ति

By JagranEdited By: Publish:Sun, 30 Dec 2018 05:45 PM (IST) Updated:Sun, 30 Dec 2018 05:45 PM (IST)
देशभक्ति का जज्बा भरता है संघ : अनुज
देशभक्ति का जज्बा भरता है संघ : अनुज

लातेहार : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वर्ग कार्यवाह अनुज शाही ने कहा कि भारत देश को शक्तिशाली व समृद्ध राष्ट्र के लिए संस्कारित व संगठित समाज के निर्माण करें। वे रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर लातेहार में संघ के प्राथमिक शिक्षा वर्ग के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने स्वयंसेवकों से आह्वान करते हुए दैनिक शाखा मंडल स्तर पर विस्तारित करने की आवश्यकता बताई। दैनिक शाखा पर संस्कार व संगठन से ही संस्कारित शक्ति निर्माण होगी। यह कार्य ग्रामीण क्षेत्र तक हो। संघ की व्यक्ति निर्माण की अनोखी कार्यशैली शाखा की महता को स्पष्ट करते हुए स्वयं सेवकों की प्रशिक्षण रचना को भी व्यवस्थित सुचारू रूप से चलाने की कार्य योजना बनाने का आह्वान किया। शाही ने कहा कि शारीरिक व संस्कार के कार्यक्रमों पर जोर दिया जाना चाहिए। शाखाओं के माध्यम से जन व्यक्ति को संगठित कर शाखाओं को सर्व स्पर्शी बनाते हुए संपूर्ण समाज को संगठित करने के संघ के लक्ष्य को स्वयंसेवकों के सामने रखा। इस मौके पर मनिका विधायक हरिकृष्ण ¨सह, जिला परिषद उपाध्यक्ष राजेंद्र साहू, महिला आयोग की सदस्य रेणु देवी, पूर्व मंत्री बैजनाथ राम ,विभाग कार्यवाह राजीव कुमार ¨सह, जिला संघचालक राजमणि प्रसाद, जय ¨सह, सुदामा प्रसाद, मोहर ¨सह यादव ,ध्रुव पांडये, बलराम ¨सह, अनील ठाकुर वीरेन्द्र प्रसाद, मुख्य शिक्षक लोकेश कुमार समेत बड़ी संख्या लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी