प्रतियोगिता से होता है शारीरिक व मानसिक विकास : डीएफओ

वन प्राणी सप्ताह दिवस के अवसरसाइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Oct 2019 06:37 PM (IST) Updated:Sun, 13 Oct 2019 06:15 AM (IST)
प्रतियोगिता से होता है शारीरिक व मानसिक विकास  : डीएफओ
प्रतियोगिता से होता है शारीरिक व मानसिक विकास : डीएफओ

संवाद सूत्र, गारू : वन प्राणी सप्ताह दिवस के अवसर पर गारू पश्चमी के वन क्षेत्र पदाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन डीएफओ मुकेश कुमार ने फीता काट कर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि साइकिल रेस प्रतियोगिता कराने से मनुष्य का शारीरिक के साथ-साथ मानसिक विकास होता है। लगातार खेलते रहने वाले व्यक्ति की संास लेने की क्षमता दो से तीन गुणा तक बढ़ जाती है। रक्त का परिसंचरण भी बेहतर तरीके से होता है। मस्तिष्क भी ठंढा रहता है। जीवन का आधार बताते व्यस्ततम जीवन में इसके लिए समय निकालने की जरूरत है। गारू फॉरेस्ट नाका से बारेसाढ़ फॉरेस्ट नाका तक 22 किलो मीटर तक साइकिल रेस प्रतियोगिता किय गया। इस मौके पर रेंजर सोवेन्द्र कुमार व वन कर्मी उपस्थित थे ।

chat bot
आपका साथी