दुर्घटना में मजदूर की मौत

संवाद सूत्र बरवडीह बरवडीह से पानीपथ काम करने गए मजदूर बुधन राम की सड़क दुर्घटना म

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Oct 2019 07:01 PM (IST) Updated:Fri, 11 Oct 2019 06:19 AM (IST)
दुर्घटना में मजदूर की मौत
दुर्घटना में मजदूर की मौत

संवाद सूत्र, बरवडीह : बरवडीह से पानीपथ काम करने गए मजदूर बुधन राम की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हैं। पानीपथ पुलिस ने शव को पोस्मार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक के परिजनों द्वारा शव गुरुवार को गांव लाया गया। शव आने के बाद से ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के अनुसार बुधन राम अपने गांव के दर्जनों साथियों के साथ दो माह पूर्व पानीपथ काम करने गया था। दशहरा के दिन अपने सभी साथियों के साथ मार्केटिग करने जा रहा था तभी रास्ते में अज्ञात गाड़ी ने सामने से धक्का मार दिया। जिससे बुधन राम की मौत घटना स्थल पर ही हो गई ओर उनके दो साथी घायल हो गए। दोनों घायलों का इलाज पानीपथ में चल रहा है।

chat bot
आपका साथी