डाक बंगला बना कचरा जोन

बारियातू : एनएच 99 के किनारे स्थित वन विभाग का डांक बंगला कचरा जोन में तब्दील हो चुका है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 06:17 PM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 06:17 PM (IST)
डाक बंगला बना कचरा जोन
डाक बंगला बना कचरा जोन

बारियातू : एनएच 99 के किनारे स्थित वन विभाग का डांक बंगला कचरा जोन में तब्दील हो चुका है। इसपर न तो अधिकारी का ध्यान है और न जनप्रतिनिधि का। वनांचल ग्रामीण बैंक भी इसी सटा हुआ है। जहां लोगों का आना-जाना हमेशा लगा रहता है। यहां के कचरे से निकलने वाली दुर्गंध बैंक कर्मियों, बैंक पहुंचने वाले ग्रामीणों व आसपास रहने वालों की परेशानी का सबब बनी हुई है।

सरकार द्वारा पूरे भारत वर्ष मे स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है लेकिन बारियातू प्रखंड मुख्यालय स्थित डाक बंगला परिसर में मौजूद कचरा अभियान की हकीकत बयां करता है। अबतक किसी ने इसकी सुध नहीं ली है। विभागीय कर्मियों की जानकारी के बाद भी इसकी स्थिति विभागीय कर्मियों की मानसिकता का परिचायक है। 40 वर्ष पूर्व वनकर्मियों के लिए हुआ था तीन आवास का निर्माण :

लगभग 40 वर्ष पूर्व परिसर मे वनकर्मियों के रहने के लिये तीन आवास का निर्माण किया गया था। इसमें वनकर्मी रहा करते थे। 90 के दशक में माओवादियों के आगमन के बाद वनकर्मी डाक बंगला खाली कर बालूमाथ चले गए। उसके बाद कोई वनकर्मी यहां नहीं आया। रख रखाव के अभाव मे तीनो भवन जर्जर हो चुके है। अब यह परिसर कचरा स्थल बन कर रह गया है। स्थानीय लोगों ने उपायुक्त राजीव कुमार से इसपर संज्ञान लेते कचरामुक्त बनाने की अपील की है।

chat bot
आपका साथी