पुतला दहन कार्यक्रम में हमले की ¨नदा

चंदवा : रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर 19 सितंबर की शाम वामपंथी छात्र संघ द्वारा आयोजित पुतला

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Sep 2018 06:04 PM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 06:04 PM (IST)
पुतला दहन कार्यक्रम में हमले की ¨नदा
पुतला दहन कार्यक्रम में हमले की ¨नदा

चंदवा : रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर 19 सितंबर की शाम वामपंथी छात्र संघ द्वारा आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम में दूसरे छात्र संगठन द्वारा किए गए हमले की भाकपा ने ¨नदा की है। गुरुवार को चंदवा में बैठक कर भाकपा ने इसकी ¨नदा करते इसे लोकतंत्र पर हमला बताया।

कहा है कि वामपंथी छात्र संघ द्वारा शान्ति प्रिय आन्दोलन मे हमला लोकतंत्र पर हमला है जिसे बर्दाश्त नही किया जाएगा। जेएनयू के हार से बौखलाई भाजपाई हमलावर हो गए हैं। जनता भी इसे देख और समझ रही है। 2019 के चुनाव में जनता सबक सिखाएगी। ¨नदा करने वालों मे जिला सचिव मो अलाउद्दीन पप्पु, अंचल सचिव अनिल कुमार साहू, किसान नेता प्रमोद कुमार साहू, एआईएसएफ के मोनू शम्स, जमशेद रजा, बाबूलाल गंझू, जमैल उरांव व प्रकाश गंझू समेत अन्य शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी