महाकाल सेवा समिति ने की सफाई

बरवाडीह : महाकाल सेवा समिति ने बरवाडीह बाजार, आदर्श नगर, बरवाडीह बस स्टैंड में सफाई

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 04:37 PM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 04:37 PM (IST)
महाकाल सेवा समिति ने की सफाई
महाकाल सेवा समिति ने की सफाई

बरवाडीह : महाकाल सेवा समिति ने बरवाडीह बाजार, आदर्श नगर, बरवाडीह बस स्टैंड में सफाई अभियान चलाया। समिति के सचिव रघुवीर राणा प्रताप ने बताया कि मुहर्रम को लेकर शुक्रवार की सुबह पांच बजे से आठ बजे तक समिति के सदस्यों द्वारा क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया।

उन्होंने बताया कि पूरे बरवाडीह शहर होते हुए आदर्श नगर और बस स्टैंड को पूरी तरह स्वच्छ बनाने का समिति द्वारा किया गया। महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष हर्षवर्धन ¨सह ने कहा कि बरवाडीह बाजार की सफाई अभियान चलाकर सुंदर और स्वच्छ बनाना है। उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी की भागीदारी सुनिश्चित है। इस मौके पर मदन प्रसाद, बबलू कुमार, बैजनाथ प्रसाद, अशोक प्रसाद, अनु अग्रवाल व उमेश गिरी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी