जंगली सुअर मांस के साथ एक गिरफ्तार

महुआडांड़ महुआडांड़ प्रखंड के मेढ़ारी जंगल से इको विकास समिति के अध्यक्ष आनंद प्रकाश

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 May 2019 10:54 PM (IST) Updated:Wed, 15 May 2019 06:40 AM (IST)
जंगली सुअर मांस के साथ एक गिरफ्तार
जंगली सुअर मांस के साथ एक गिरफ्तार

महुआडांड़ : महुआडांड़ प्रखंड के मेढ़ारी जंगल से इको विकास समिति के अध्यक्ष आनंद प्रकाश एक्का को सूअर के मांस के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार वन क्षेत्र पदाधिकारी वृंदा पांडेय के नेतृत्व में वनकर्मियों के साथ जंगल में छापेमारी अभियान में निकले हुए थे। इसी दौरान इको विकास समिति के अध्यक्ष आनंद प्रकाश एक्का को असनारी नदी के समीप मिलने पर वन कर्मियों द्वारा उसे रूकने को कहां गया लेकिन वह वनकर्मियों को देखकर अपनी स्कूटी और तेज भगाने लगा। जिससे वन पदाधिकारी को शक हुए और वनकर्मी ने खदेड़ कर उसे पकड़ लिया। पकड़े जाने पर स्कूटी से बरहा जंगली सुअर का मांस भी बरामद किया गया। वहीं वन पदाधिकारी वृंदा पांडेय ने बताया कि आरोपी इको विकास समिति के आड़ मे जंगली जंतुओं का शिकार कर बिक्री करने का कार्य करता था। इसके साथ अन्य लोग भी शामिल है उसकी पहचान कर ली गई है। बहुत ही जल्दी दोषी लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ----ये हुए बरामद : छापेमारी अभियान के दौरान इको विकास समिति के अध्यक्ष आनंद प्रकाश एक्का के पास से स्कूटी मोटर साइकिल ,जंगली सुअर का मांस , मांस काटने में प्रयोग करने वाला औजार को जप्त कर लिया गया है। ---इस छापेमारी में ये थे मौजूद : छापेमारी अभियान अभियान में मुख्य रूप से अजय कुमार टोप्पो, , पंकज देसाई, विवेक विशाल, रंजय कुमार, श्रीकांत मिश्रा एवं अन्य वनकर्मी शामिल थे।

chat bot
आपका साथी