राजदेव का सब कुछ चला गया

लातेहार : सिकनी सड़क हादसा में सबसे अधिक नुकसान जोभिया गांव के राजदेव उरांव को हुई है। अपने छोटे भाई

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Apr 2017 06:47 PM (IST) Updated:Tue, 25 Apr 2017 06:47 PM (IST)
राजदेव का सब कुछ चला गया
राजदेव का सब कुछ चला गया

लातेहार : सिकनी सड़क हादसा में सबसे अधिक नुकसान जोभिया गांव के राजदेव उरांव को हुई है। अपने छोटे भाई रामदेव की सगाई की तारीख राजदेव शायद ही भूल सकता है। सड़क हादसा में राजदेव की बहन धर्मी देवी व भगिना सुजित उरांव दोनो चंदवा किता, सास और मौसी सास फुदनी देवी व बुधनी देवी दोनों लातेहार हेसला गांव की रहने वाली हैं। दोनो गांव में का माहौल काफी गमगीन है। जोभिया गांव में पोस्टमार्टम के बाद जब शव पहुंचा तो पूरे गांव में चीत्कार सुनाई पड़ रही थी। मंगलवार को लातेहार में साप्ताहिक बाजार लगता है लेकिन गांव में हुई घटना के बाद कोई भी लोग साप्ताहिक बाजार नहीं गए। काम करने वाले मजदूर सप्ताह में एक दिन मंगलवार को आवश्यक सामग्री की खरीदारी कर बच्चों के लिए सारे सामान रख देते हैं। काम करने वाले मजदूरों को सप्ताह में एक दिन मंगलवार को उनकी मजदूरी का भुगतान किया जाता है।

chat bot
आपका साथी