सतगावां प्रखंड में शान से लहराया तिरंगा

सतगावां प्रखंड में रविवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रखंड के विभिन्न सरकारी व गैरसरकारी संस्थाओं में शान से लहराया तिरंगा प्रखंड में गणतंत्र दिवस धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कई सरकारी व गैरसरकारी संस्थाओं में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन किया गया। कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय झारखंड सेंट्रल पब्लिक स्कूल, साई प्ररेणा आवासीय विद्यालय खुट्टा, सिनियर मोडल पब्लिक स्कूल बासोडीह में नुकड़ नाटक, भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Jan 2019 07:58 PM (IST) Updated:Sun, 27 Jan 2019 07:58 PM (IST)
सतगावां प्रखंड में शान से लहराया तिरंगा
सतगावां प्रखंड में शान से लहराया तिरंगा

सतगावां (कोडरमा): सतगावां प्रखंड में रविवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रखंड के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं में शान से लहराया तिरंगा प्रखंड में गणतंत्र दिवस धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय झारखंड सेंट्रल पब्लिक स्कूल, साईं प्रेरणा आवासीय विद्यालय खुट्टा, सीनियर माडर्न पब्लिक स्कूल बासोडीह में नुकड़ नाटक, भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्राओं के द्वारा एक से बढ़कर एक कला का जलवा बिखेरा जिससे दर्शकों ने छात्राओं को तालियों से मनोबल को बढ़ाया। वहीं झंडोत्तोलन का कार्यक्रम प्रखंड कार्यालय में समय सुबह 8:30 बजे प्रमुख करीना देवी,बाल विकास परियोजना कार्यालय में समय सुबह 8:50 बजे प्रखंड विकास पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव, प्रखंड संसाधन केंद्र में समय सुबह 9:00 बजे प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कृष्ण मेहता,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुबह समय 9:15 बजे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चन्द्रमोहन कुमार, पेयजल व स्वच्छता कार्यालय में समय सुबह 9:20 बजे बृजदेव शर्मा,भ्रमणशील पशुपालन कार्यालय में समय सुबह 9:25 बजे बुधन राम,थाना परिसर में समय सुबह 9:30 बजे थाना प्रभारी सोनी प्रताप ¨सह ने किया। मौके पर जिला परिषद सदस्य भुवनेश्वर राम, बीस सूत्री अध्यक्ष प्रमोद कुमार,विधायक प्रतिनिधि अनिल यादव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विजय ¨सह, डॉ हेमंत चन्द्रा,बीपीओ उपेंद्र कुमार, सांसद प्रतिनिधि बालमुकुंद ¨सह,मनोज भगत, सुरेंद्र पांडेय, मिथिलेश यादव,प्रमुख प्रतिनिधि बिनोद यादव विजय ¨सह, विकास कुमार आदि थे।

chat bot
आपका साथी