सबका साथ सबका विकास भाजपा का लक्ष्य: रेखा

झुमरीतिलैया (कोडरमा): भाजपा जिला कोडरमा महिला मोर्चा की एक बैठक शुक्रवार को प्रखंड परिसर स्थित बह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jan 2019 07:40 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jan 2019 07:40 PM (IST)
सबका साथ सबका विकास भाजपा का लक्ष्य: रेखा
सबका साथ सबका विकास भाजपा का लक्ष्य: रेखा

झुमरीतिलैया (कोडरमा): भाजपा जिला कोडरमा महिला मोर्चा की एक बैठक शुक्रवार को प्रखंड परिसर स्थित बहुद्देशीय भवन में शुक्रवार को हुई। बैठक में कोडरमा जिला प्रभारी रेखा विजय, शिक्षा मंत्री डॉ. नीरा यादव, जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, नगर पंचायत उपाध्यक्ष कुलवीर सलूजा मुख्य रूप से उपस्थिति थीं। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रेखा विजय ने कहा कि सबका साथ सबका विकास भाजपा का लक्ष्य है। पीएम मोदी 2019 मिशन में पूरी तरह सफल होंगे और बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि आज देश के दिव्य ²ष्टि वाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो दिन रात विकास के बारे में सोचते रहते हैं। देश को आगे कैसे ले जाएं आज उनके नेतृत्व में देश ही नहीं विदेश में भी भारत का नाम ऊंचा हुआ है। शिक्षा मंत्री नीरा यादव ने कहा की 21वीं सदी नारी युग के रूप में जाना जा रहा है। एक ओर जहां बालिकाओं के लिए कई संभावनाओं के अनंत द्वार खोले गए हैं, वहीं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पहले पढ़ाई, फिर विदाई को सार्थक रूप केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं का काफी सम्मान बढ़ा है। आज की महिलाएं देश के हर कोने में महिलाएं आगे बढ़ रही है। चाहे हवाई जहाज के पायलट के रूप में देश के सम्मान बढ़ाने के लिए बॉर्डर पर कमांडो के रूप में उन्हें नरेंद्र मोदी द्वारा हर तरह की सुविधा के साथ साथ महिलाओं के सम्मान के लिए शौचालय, उज्ज्वला योजना, के तहत गैस एवं चूल्हा दैनिक जीवन के उपयोग के साथ विधवा पेंशन तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत मुख्यमंत्री रघुवर दास के द्वारा बच्चियों के लिए एक नई योजना की शुरुआत की गई है। जो बच्ची के समय से शादी तक खर्च सरकार उठा रही है। जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने कहा कि सरकार महिलाओं के सम्मान के साथ साथ महिला सशक्तिकरण पर जोर दे रही है। इसके लिए सरकार की तरफ से कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही है। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संगीता सिन्हा ने की, जबकि संचालन महिला मोर्चा की महामंत्री कुलबीर सालूजा ने किया। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष रामचन्द्र ¨सह, वरीय नेता रमेश ¨सह ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि मोदी ,पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र ¨सह, महिला समाज कल्याण बोर्ड की सदस्य जुही दास गुप्ता महामंत्री शिवेंद्र नारायण सिन्हा ,जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर जोशी ,झुमरीतिलैया नगर अध्यक्ष देवनारायन मोदी, विधि प्रकोष्ठ के अखिल सिन्हा, कोडरमा लोकसभा पूर्णकालिक विस्तारक शैलेष ¨सह, अनूप जोशी , जिला उपाध्यक्ष सुनीती सेठ ,झुमरीतिलैया महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रेखा भदानी, मुन्नी देवी, ललिता भदानी ,रेखा भारती, रेनू देवी ,उषा देवी ,काजल कुमारी ,मीना देवी, सविता देवी, शीला देवी, सीमा देवी, देवंती देवी, सुनीती देवी, चिन्ता देवी, कुंती देवी, आरती कुमारी ,आशा देवी आदि उपस्थित थीं।

chat bot
आपका साथी