महिला ने विवादित जमीन पर कब्जे का लगाया आरोप

कोडरमा नवलशाही थाना क्षेत्र निवासी चम्पा कुमारी पति विकास कुमार साव ने पुलिस अधीक्षक कोडरमा को आवेदन देकर विवादित भूमि पर स्थानीय पुलिस के मेलजोल से दूसरे पक्ष द्वारा कार्य प्रारंभ करने का आरोप लगाया है तथा इस मामले मे कार्यवाई की मांग की है। पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन मे महिला ने बताया है कि उनकी जमीन जिसका खाता संख्या 101 के प्लॉट संख्या 530 है उसपर अशोक साव विपिन साव सीमा देवी प्रीति कुमारी उसे कमजोर व निसहाय जानकर उस जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Aug 2019 06:32 PM (IST) Updated:Mon, 26 Aug 2019 06:32 PM (IST)
महिला ने विवादित जमीन पर कब्जे का लगाया आरोप
महिला ने विवादित जमीन पर कब्जे का लगाया आरोप

संवाद सूत्र, मरकच्चो (कोडरमा): नवलशाही थाना क्षेत्र निवासी चंपा कुमारी ने पुलिस अधीक्षक कोडरमा को आवेदन देकर विवादित भूमि पर स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से दूसरे पक्ष द्वारा कार्य प्रारंभ करने का आरोप लगाया है। आवेदन में महिला ने बताया है कि उनकी जमीन, जिसका खाता संख्या 101 के प्लॉट संख्या 530 है, उसपर अशोक साव, विपिन साव, सीमा देवी, प्रीति कुमारी  उसे कमजोर व असहाय जानकर उस जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। मामले को लेकर उनके द्वारा अनुमंडल दंडाधिकारी कोडरमा के न्यायालय में मुकदमा भी दायर किया गया है, जिसे लेकर न्यायालय द्वारा निषेधाज्ञा जारी कर किसी भी प्रकार के निर्माण पर रोक लगाई है। लेकिन दूसरे पक्ष द्वारा निषेधाज्ञा लागू रहने के बावजूद भी निर्माण कराया जा रहा है। इसकी सूचना जब थाना को देने जाने पर उसके व उसके पति के साथ वहां पर अभद्र व्यवहार किया जाता है। महिला ने पुलिस अधीक्षक से मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है।

chat bot
आपका साथी