मेरी अनुपस्थिति में कार्यकर्ता करें जनता की समस्याओं का समाधान: अन्नपूर्णा

मेरी अनुपस्थिति में कार्यकर्ता करें जनताकी समस्याओं का समाधान अन्नपूर्णा संवाद सहयोगी कोडरमा भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई की संगठनात्मक बैठक सांसद आवास चार

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Jan 2022 07:36 PM (IST) Updated:Thu, 20 Jan 2022 07:36 PM (IST)
मेरी अनुपस्थिति में कार्यकर्ता करें जनता की समस्याओं का समाधान: अन्नपूर्णा
मेरी अनुपस्थिति में कार्यकर्ता करें जनता की समस्याओं का समाधान: अन्नपूर्णा

संवाद सहयोगी, कोडरमा : भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई की संगठनात्मक बैठक सांसद आवास चाराड़ीह मे गुरुवार को हुई। इसमें केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने सभी पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मंच, मोर्चा के अध्यक्ष से बात की।

उन्होंने पीएम मोदी माइक्रो एप द्वारा पांच से लेकर 1000 रुपये तक आनलाइन पेमेंट कर पार्टी फंड में सहयोग के लिए आग्रह किया। उन्होंने कहा कि फिलहाल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का प्रभारी होने के नाते क्षेत्र में कार्यकर्ताओं और जनता से मुलाकात कम हो रही है। ऐसे में सभी मंडल अध्यक्ष मेरी अनुपस्थिति में जनता की समस्याओं का समाधान करें। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी ने की व संचालन जिला महामंत्री राजकुमार यादव ने किया। नितेश ने 139 गरीब कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की कार्यकर्ताओं से अपील की। धन्यवाद ज्ञापन जिला मंत्री शशिभूषण प्रसाद ने किया। मौके पर वीरेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष देवनारायण मोदी, शिवेंद्र नारायण सिन्हा, जूही दासगुप्ता, शिवलाल सिंह, जयप्रकाश राम, जिला मंत्री कांति देवी, सुधीर सिंह, बैजनाथ यादव, सुभाष मोदी, जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर जोशी, मनोज कुमार झुन्नु, आकाश वर्मा, पिटू भारती, कोडरमा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिनेश सिंह, मुकेश राम, शशि भूषण चौधरी, रामदेव मोदी, जयशंकर प्रसाद, द्वारिका राणा, सुरेंद्र यादव, किशोर पंडित, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष गोपाल कुमार गुतुल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कामिनी देवी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सूरज प्रताप मेहता, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष बैजनाथ दास, संजय शर्मा, नवीन चौधरी, मनोज साव, पप्पू पाण्डेय, नीलकंठ मेहता, कुलदीप राम, सुजीत सिन्हा, राजेंद्र सिंह, गजेंद्र साव, सुमित चंद्रवंशी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी