नुक्कड़ सभा का आयोजन

जयनगर प्रखंड के हीरोडीह बजार मे संयुक्त विपक्ष के नेतृत्व मे डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस, किरोसिन तेल एवं राफेल सौदा घोटाला के खिलाफ नुक्कड़ सभा किया गया। सभा की अध्यक्षता सीपीआई के रामेश्वर चौधरी ने की। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले के राज्य कमेटी सदस्य श्यामदेव यादव ने कहा की गरीबों का किसानों का मजदूरों का अच्छे दिन नहीं आए। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा जिला मंत्री प्रकाश रजक ने कहा की भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में डीजल पेट्रोल का दाम प्रतिदिन बढ़ते जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Sep 2018 03:34 PM (IST) Updated:Sun, 09 Sep 2018 03:34 PM (IST)
नुक्कड़ सभा का आयोजन
नुक्कड़ सभा का आयोजन

झुमरीतिलैया (कोडरमा): जयनगर प्रखंड के हीरोडीह बजार मे संयुक्त विपक्ष के नेतृत्व मे डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस, केरोसिन तेल एवं राफेल सौदा घोटाला के खिलाफ नुक्कड़ सभा की गई। सभा की अध्यक्षता सीपीआई के रामेश्वर चौधरी ने की। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले के राज्य कमेटी सदस्य श्यामदेव यादव ने कहा कि गरीबों का किसानों का मजदूरों का अच्छे दिन नहीं आए। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा जिला मंत्री प्रकाश रजक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में डीजल पेट्रोल का दाम प्रतिदिन बढ़ते जा रहा है। सभा को संबोधित करते हुए जिप सदस्य महादेव राम ने कहा कि डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ने का प्रभाव सभी वस्तुओं के दाम पर पड़ता है सभी खाद्य सामग्री एवं कई सामानों का दाम बढ़ जाता है जिसके चलते गरीब किसान मजदूर मेहनत कस लोगो को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इसका नतीजा 2019 के चुनाव में मोदी को भुगतना पड़ेगा। सभा को अंचल मंत्री अर्जुन यादव, किशोर चौधरी, सरयू यादव, मोहम्मद समीम अंसारी, काली ¨सह, हरि पासवान आदि ने भी संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी