मारपीट कर शादी के दिन कुएं में डाला था दूल्हे को

कोडरमा: गत 11 मई को बरात जाने के दिन सुबह में दूल्हा गंभीर अवस्था में कुएं में गिरा मिला था। इसके बा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 May 2018 08:06 PM (IST) Updated:Fri, 18 May 2018 08:06 PM (IST)
मारपीट कर शादी के दिन कुएं में डाला था दूल्हे को
मारपीट कर शादी के दिन कुएं में डाला था दूल्हे को

कोडरमा: गत 11 मई को बरात जाने के दिन सुबह में दूल्हा गंभीर अवस्था में कुएं में गिरा मिला था। इसके बाद उसे निकाल कर इलाज कराया गया। अब इस मामले में भुक्तभोगी के बयान के आधार पर कोडरमा थाना में मामला दर्ज कराया गया है।

मामला कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत चाराडीह स्थित पेट्रोल पंप के निकट का है। उक्त मामले को लेकर भुक्तभोगी गणेश कुमार (पिता बासुदेव कुम्हार) ने कोडरमा थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है।

थाना को दिए गए आवेदन में गणेश कुमार पिता वासुदेव कुम्हार ने कहा है कि 11 मई को उसकी शादी होने वाली थी। उस दिन सुबह करीब 3 से 4 के बीच वह पेशाब करने के लिए उठा और बाहर निकला था। तभी पहले से घात लगाए उसके चाचा बालेश्वर पंडित, उनकी पत्नी टेन्या देवी, उसका बड़ा बेटा सूरज पंडित और उनका छोटा बेटा अनिल पंडित अचानक से उसपर हमला कर दिया और मारपीट करने लगे। जबतक वह कुछ समझ पाते, वे उसका मुंह दबाकर घसीटते हुए घर के अंदर ले गए और सभी मिलकर मारने लगे। इसी दौरान उसका छोटा बेटा अनिल पंडित ने रॉड लाकर उसके सिर पर प्रहार कर दिया। जिससे वह जिससे उसके सिर से खून बहने लगा और वह बेहोश हो गया। जब उसे होश आया तो वह कुएं में था। वह कुएं का रॉड पकड़कर चिल्लाने लगा। तब जाकर लोग जुटे और उसे कुएं से निकाला गया। कुएं से निकाले जाने के बाद वह बेहोश हो गया। फिर जब उसे होश आया तो वह रांची के अस्पताल में आईसीयू में भर्ती था। रांची में अस्पताल में रांची पुलिस को उसने अपना बयान दिया। रांची पुलिस ने भुक्तभोगी के बयान को कोडरमा पुलिस को भेज दिया है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी