नशाखुरानी का शिकार हुआ सेना का जवान, लूटने से बचा

12802 नई दिल्ली पूरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे सेना का जवान गंगा राजू नशा खुरानी गिरोह का शिकार हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 07:14 PM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 07:14 PM (IST)
नशाखुरानी का शिकार हुआ सेना का जवान, लूटने से बचा
नशाखुरानी का शिकार हुआ सेना का जवान, लूटने से बचा

कोडरमा : 12802 नई दिल्ली पूरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे सेना का जवान गंगा राजू नशा खुरानी गिरोह का शिकार हो गया। हालांकि नशा खुरानी गिरोह के सदस्य जवान को लूटने में नाकामयाब रहे। जानकारी के मुताबिक नशा खुरानी गिरोह के सदस्यों ने जवान को चाय में नशा मिलाकर उसे पिला दिया, जिसके बाद जवान होश खो बैठा। जवान को नशे की हालत में देख सफर कर रहे यात्रियों ने हेल्पलाइन नंबर 182 डायल कर आरपीएफ को सूचना दी। कोडरमा स्टेशन प्रबंधक एमके सिंह को इस मामले की सूचना मिलने पर एम्बुलेंस के साथ डॉक्टर टीम की तैनात की गई। हालांकि कोडरमा पहुंचने तक  जवान पर नशे का असर कुछ कम हो गया था। कोडरमा स्टेशन पर डॉक्टरों ने जवान के स्वास्थ्य की जांच की और स्वास्थ्य ठीक पाते हुए उसे दवा देकर रवाना कर दिया। जवान के पास से जम्मू से कालाकुल्लम का टिकट मिला। सफर कर रहे दूसरे यात्रियों के अनुसार वह दिल्ली से पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के एस 3 में यात्रा करने के लिए सवार हुआ था और दीनदयाल उपाध्याय मुगलसराय स्टेशन के बाद ही उसके साथ नशाखुरानी की घटना हुई।

chat bot
आपका साथी