शिविर में महिलाओं ने किया योगी सुषमा सुमन को सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर चंदवारा प्रखंड के महिला लोग ने थाम में सुबह का योग का कार्यक्रम करके योग क्रांतिकारी बहन योगी सुषमा सुमन को शॉल उड़ाकर सम्मानित की फूल का वर्षा करके क्रांतिकारी बहन सुषमा सुमन को सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Mar 2019 09:37 PM (IST) Updated:Fri, 08 Mar 2019 09:37 PM (IST)
शिविर में महिलाओं ने किया योगी सुषमा सुमन को सम्मानित
शिविर में महिलाओं ने किया योगी सुषमा सुमन को सम्मानित

झुमरीतिलैया (कोडरमा): अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर चंदवारा प्रखंड की महिलाओं ने जिले में योग क्रांति लानेवाली योगी सुषमा सुमन को शॉल ओढ़ाकर व पुष्प वर्षा कर सम्मानित किया। मौके पर सुषमा ने कहा कि हर नारी के पास एक दिव्य आत्मा और ऊर्जा का असीम भंडार है। इसके अपने हूनर के साथ निखारने की जरूरत है। आज जमीन से लेकर के आसमान महिलाओं ने यह साबित कर दिया है कि नारी के पास भी वह साम‌र्थ्य है जो पुरुषों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर आगे बढ़ने की क्षमता रखता है। आज कोडरमा जिला में 70 महिलाएं प्रत्येक दिन घर से बाहर निकल कर योग सिखा रही हैं, यह बहुत गर्व की बात है। योग में वह शक्ति है तो बड़े से बड़े रोगों को ठीक कर सकता है। मौके पर सैकड़ों महिला पुरुष उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी