चंदवारा में विवाहिता की हत्या, पति गिरफ्तार

चंदवारा : चंदवारा थानांतर्गत ग्राम भोंडो निवासी दिगंबर साव की बेटी प्रियंका (19) की हत्या मंगलवार की

By Edited By: Publish:Tue, 24 May 2016 07:54 PM (IST) Updated:Tue, 24 May 2016 07:54 PM (IST)
चंदवारा में विवाहिता की हत्या, पति गिरफ्तार

चंदवारा : चंदवारा थानांतर्गत ग्राम भोंडो निवासी दिगंबर साव की बेटी प्रियंका (19) की हत्या मंगलवार की सुबह संदिग्ध स्थिति में उसके नैहर में ही हो गई। वह बीस दिन पहले ही एक बच्चे को जन्म दी थी।

परिजनों ने दहेज के लिए गला दबाकर हत्या के आरोप उसके पति कोडरमा के चुटियारो निवासी विनोद कुमार पर लगाया है। घटनाक्रम से मामला बेहद ही उलझा हुआ प्रतीत होता है। परिजनों के परस्पर विरोधी बयान से कई तरह की बातें सामने आ रही हैं।

सबसे अहम बात यह है कि विवाहिता की हत्या उसके मायके में में ही दिन में हुई है। मामले की गहराई में जाने से चौंकानेवाले तथ्य सामने आ सकते हैं। मामले की लीपापोती व वस्तुस्थिति को दबाने की कोशिश जारी है। उल्लेखनीय है कि मृतका की मां की मौत उसके एक वर्ष की उम्र में ही हो गई थी।

मृतका के नानी चांदेडीह निवासी ¨चतवा देवी के अनुसार प्रियंका लालन-पालन उसके ननिहाल में ही हुआ था। गत वर्ष अप्रैल माह में उसकी शादी भी ननिहाल के लोगों ने ही कराई थी। इसमें उसके पिता दिगंबर साव का भी सहयोग रहा था। प्रियंका की मौत के बाद उसके पिता ने दूसरी शादी रचाई थी। वह भोंडों में अपने बच्चों के साथ रहते थे। दो दिन पूर्व मृतका अपने पति के साथ पहले अपने ननिहाल चांदेडीह आयी थी, फिर यहां से वह अपने पिता के घर भोंडो गई थी।

परिजनों के अनुसार सुबह तक दोनों पति-पत्नी एक कमरे में थे। अचानक पति विनोद कुमार घर से निकलकर जाने लगा। इसके बाद जब परिवार के लोग कमरे में गए तो प्रियंका को मृत पाया। इसके बाद गांववालों के सहयोग से विनोद कुमार को पकड़ा गया। इधर, झुमरीतिलैया स्थित पार्वती क्लिनिक में कार्यरत कर्मियों के अनुसार मृतका का पति ही उसे अस्पताल में लेकर आया था, लेकिन उसकी मौत बहुत पहले हो चुकी थी। मृतका के चेहरे पर हल्के खरोंच के निशान भी पाए गए हैं।

क्या कहते हैं पति

मृतका की हत्या के आरोपी पति विनोद कुमार ने कहा कि वह सुबह आठ बजे अपने कमरे से निकलकर जरूरी काम से तिलैया गया था। लगभग नौ बजे से मोबाइल पर सूचना दी गई कि प्रियंका की हालत खराब है। इसके बाद वे वापस अपने ससुराल पहुंचे और यहां से उसे लेकर झुमरीतिलैया के पार्वती क्लिनिक ले गए, जहां उसे मृत बताया गया।

--------------------

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

मृतका की हत्या दहेज के लिए उसके पति ने ही की है। परिजनों से इस संबंध में आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।

वकार हुसैन, थाना प्रभारी चंदवारा।

chat bot
आपका साथी