विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

जयनगर : थाना क्षेत्र के ग्राम मणीडीह कटिया निवासी महादेव यादव की पत्नी रेखा देवी की शनिवार की संध्या

By Edited By: Publish:Sun, 05 Jul 2015 10:01 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2015 10:01 PM (IST)
विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

जयनगर : थाना क्षेत्र के ग्राम मणीडीह कटिया निवासी महादेव यादव की पत्नी रेखा देवी की शनिवार की संध्या विषपान से हुई मौत के मामले में मृतका के परिजनों ने ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। रेखा देवी के पिता रामेश्वर यादव, ग्राम लोकिया, बरकट्ठा ने जयनगर थाना में एक आवेदन देकर मृतका के पति महादेव यादव समेत सात लोगों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी में रामेश्वर यादव ने कहा है कि उसकी पुत्री का विवाह लगभग 15 वर्ष पूर्व मणीडीह कटिया निवासी स्व त्रिलोकी यादव के साथ हुई थी तभी से उसके ससुराल वाले और दहेज की मांग करते हुए मारपीट करते और उसे प्रताड़ित करते रहते थे। इसे लेकर कई बार पंचायत भी हुई भी हुई थी, परंतु वे नहीं माने और अंतत: 4 जुलाई की संध्या उसकी पुत्री को पति महादेव यादव, देवर रामस्वरूप यादव, शंकर यादव, महेश यादव, चचेरा ससुर श्यामसुंदर यादव, छत्रु यादव, रामचंद्र यादव ने जहर देकर मार डाला। इधर, जयनगर थाना प्रभारी हरिनंदन ¨सह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांचकर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी