खूंटी में ब्रज कीट के साथ एक तस्कर धराया, दो फरार Khunti News

Jharkhand. खूंटी पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि तीन तस्कर ब्रज कीट को बेचने रांची से बाहर ले जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने अभियान चलाकर तस्‍कर को पकड़ा।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 11 Jul 2019 06:59 PM (IST) Updated:Thu, 11 Jul 2019 07:18 PM (IST)
खूंटी में ब्रज कीट के साथ एक तस्कर धराया, दो फरार Khunti News
खूंटी में ब्रज कीट के साथ एक तस्कर धराया, दो फरार Khunti News
खूंटी, जासं। खूंटी पुलिस ने गुरुवार को ब्रज कीट के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जबकि दो भागने में सफल रहे। एसडीपीओ आशीष महली ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि तीन तस्कर ब्रज कीट को रांची से दूसरी जगह बेचने के लिए ले जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने अभियान चलाकर सिलादोन से आगे मौजूद जंगल के समीप से तस्कर को धर दबोचा। हालांकि दो तस्कर मौके से भागने सफल रहे।
एसडीपीओ आशीष महली ने बताया कि बाजार में ब्रज कीट प्रति किलो चार लाख रुपये की दर से बिकता है। एक ब्रज कीट की अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये तक है। इस दौरान खूंटी थाना प्रभारी जयदीप टोप्पो समेत अन्य पुलिस बल के जवान मौजूद थे।
chat bot
आपका साथी