Move to Jagran APP

Rahul Gandhi in Chaibasa : आज चाईबासा में राहुल गांधी भरेंगे हुंकार, जोबा मांझी के लिए बनाएंगे चुनावी माहौल

Rahul Gandhi in Chaibasa कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और स्टार प्रचारक राहुल गांधी आज चाईबासा आ रहे हैं। यहां राहुल आइएनडीआइए प्रत्याशी जोबा मांझी के लिए माहौल बनाएंगे। इससे पहले 3 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा के प्रचार के लिए यहां आए थे। राहुल की जनसभा टाटा कॉलेज मैदान में होगी। इसमें बड़ी संख्‍या में कार्यकर्ता जुटेंगे।

By Sudhir Pandey Edited By: Arijita Sen Published: Tue, 07 May 2024 09:03 AM (IST)Updated: Tue, 07 May 2024 09:03 AM (IST)
राहुल गांधी आज चाईबासा आ रहे हैं - जागरण

जागरण संवाददाता, चाईबासा। Rahul Gandhi in Chaibasa : सिंहभूम लोकसभा में सियासी पारा चरम पर पहुंच गया है। बीती 3 मई को भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा (Geeta Koda) के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) चाईबासा आये थे। अब अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) सात मई को सुबह 11.30 बजे चाईबासा के टाटा काॅलेज मैदान में एक चुनावी आमसभा को संबोधित करने आ रहे हैं।

loksabha election banner

जोबा मांझी के लिए राहुल बनाएंगे माहौल

राहुल गांधी की यह आम सभा झारखंड मुक्ति मोर्चा से सिंहभूम लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ रही विधायक सह झारखंड सरकार की पूर्व कैबिनेट मंत्री जोबा मांझी (Joba Manjhi) के पक्ष में आयोजित की गई है। सिंहभूम संसदीय क्षेत्र में राहुल गांधी की यह तीसरी चुनावी सभा होगी।

2014 में सन्‍नी सिंकू के पक्ष में की थी राहुल ने सभा

28 नवंबर, 2014 को राहुल गांधी ने कांग्रेस के जगन्नाथपुर विधानसभा के प्रत्याशी सन्नी सिंकू के पक्ष में सभा की थी। जगन्नाथपुर विधानसभा में सन्नी सिंकू को निर्दल गीता कोड़ा से हार का सामना करना पड़ा था। गीता कोड़ा ने उन्हें भारी बहुमत से चुनाव हराया था।

राहुल गांधी की दूसरी चुनावी सभा 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान 8 मई 2019 को कांग्रेस प्रत्याशी गीता कोड़ा के पक्ष में की गई थी। इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी गीता कोड़ा ने भाजपा प्रत्याशी व निवर्तमान सांसद लक्ष्मण गिलुवा को करीब साठ हजार मतों से पराजित कर चुनाव जीता था।

अब देखना यह है कि अपनी चौथी चुनावी सभा में राहुल गांधी आइएनडीआइए गठबंधन की प्रत्याशी जोबा मांझी को जीत दिलवा पाते हैं या नहीं।

पिछली बार जिसे जिताने को मांगे थे वोट, अबउसे ही हराने की करेंगे अपील

यहां मजे की बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में तत्कालीन भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण गिलुवा को जीत दिलाने और गीता कोड़ा को हराने के लिए 6 मई 2019 को इस टाटा काॅलेज मैदान में आमसभा की थी।

2024 के लोकसभा चुनाव में उसी टाटा कालेज मैदान में उसी गीता कोड़ा को भाजपा प्रत्याशी के तौर पर जीत दिलाने के लिए 3 मई 2024 को आमसभा कर चुके हैं। विडंबना यह है कि 2019 में राहुल गांधी जिस गीता कोड़ा को जीताने के लिए आए थे, इस बार उसी गीता कोड़ा को हराने के लिए टाटा कालेज मैदान में आम सभा करेंगे।

ये भी पढ़ें: 

रांची में ED की बड़ी कार्रवाई, आलमगीर के PS संजीव कुमार लाल और नौकर जहांगीर आलम को किया गिरफ्तार

चुनाव में सुरक्षा बल के जवानों की सुरक्षा व स्वास्थ्य का रखा जाएगा विशेष ध्यान, मिलेगा सत्तू-प्याज और नींबू व कच्चा आम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.