नहीं रहे प्रसिद्ध चिकित्सक डा. अमर पाठक, लोगों ने जताई संवेदना

शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ अमर पाठक नहीं रहे। मेडिका अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार की सुबह उनका निधन हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Nov 2020 09:35 PM (IST) Updated:Sun, 01 Nov 2020 09:35 PM (IST)
नहीं रहे प्रसिद्ध चिकित्सक डा. अमर पाठक, लोगों ने जताई संवेदना
नहीं रहे प्रसिद्ध चिकित्सक डा. अमर पाठक, लोगों ने जताई संवेदना

खूंटी : शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ अमर पाठक नहीं रहे। मेडिका अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार की सुबह उनका निधन हो गया। जैसे ही यह खबर लोगों को मिली सभी स्तब्ध रह गए। सहसा किसी को विश्वास ही नहीं हो रहा था कि महज 62 वर्ष के डॉ अमर पाठक अब हमारे बीच नहीं रहे। रविवार को तजना मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े पुत्र राहुल ने मुखाग्नि दी। उनके निधन पर लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा, जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, खूंटी के विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, तोरपा के विधायक कोचे मुंडा सहित कई लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है। संवेदना व्यक्त करने वालों में भाजपा के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष और विधायक प्रतिनिधि काशीनाथ महतो, पूर्व जिलाध्यक्ष ओपी कश्यप, पूर्व उपाध्यक्ष ज्योतिष भगत, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनूप कुमार साहू, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजय साहू, लव चौधरी, काग्रेस के जिलाध्यक्ष रामकृष्णा चौधरी, प्रवक्ता ओम प्रकाश मिश्र, सयूम अंसारी, झाविमो के पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप मिश्रा, अधिवक्ता भोलानंद तिवारी, श्याम किशोर भगत आदि शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी