महाशिवरात्रि पर भक्तों ने किया जलाभिषेक

खूंटी जिले में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शुक्रवार को मंदिरों में आस्था का समंदर उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया। शिव भक्तों ने शिवालयों में बेर भांग

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Feb 2020 08:31 PM (IST) Updated:Sat, 22 Feb 2020 06:18 AM (IST)
महाशिवरात्रि पर भक्तों ने किया जलाभिषेक
महाशिवरात्रि पर भक्तों ने किया जलाभिषेक

खूंटी : जिले में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शुक्रवार को मंदिरों में आस्था का समंदर उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया। शिव भक्तों ने शिवालयों में बेर, भांग, बेल चढ़ाकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। पूजा-अर्चना के बाद भगवान आशुतोष का अभिषेक किया गया। क्षेत्र के शिवालयों में पूजा-अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं में महिलाओं की भागीदारी ज्यादा रही। पूजा अर्चना करने वालों में छोटे-छोटे बच्चे भी पीछे नहीं रहे।

क्षेत्र के प्रसिद्ध बाबा आम्रेश्वरधाम अंगराबाड़ी में हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर भगवान शिव से आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए उनकी सुविधाओं के साथ सुरक्षा को लेकर कड़े बंदोबस्त किए गए थे। मंदिर में देर शाम तक श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। आम्रेश्वरधाम मंदिर में भक्तों के जल चढ़ाने के लिए खास इंतजाम किए गए थे। महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग द्वार से जाने की व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा शहर के पुरातन महादेव मंडा में सुबह से ही व्रतधारी महिलाओं व पुरुषों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से लेकर शाम तक पूजन-अर्चन का दौर जारी रहा। भक्त कतारबद्ध मंदिर में प्रवेश कर भगवान भोलेनाथ का पूजन करते रहे। इस दौरान भक्तों को लंबी-लंबी कतार में लगना पड़ा। रात में यहां विशेष पूजा का आयोजन हुआ और उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया। इसके अतिरिक्त जिले के अन्य शिवालयों में प्रात:काल से ही जल चढ़ाने के लिए भक्तों की लाइन लगनी शुरू हो गई। भोले बाबा के जयकारों व घंटों की गूंज दिनभर गूंजती रही। वहीं खूंटी के दुर्गा मंदिर, राम मंदिर समेत सभी प्रखंडों में मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए भारी भीड़ उमड़ी। वहीं खूंटी थाना परिसर में गत गुरुवार से चल रहे अखंड कीर्तन का समापन शुक्रवार की दोपहर में हुआ। अष्टायाम की पूर्णाहूति के बाद हवन किया गया। तत्पश्चात भंडारा हुआ और भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। इसके बाद शाम को धूमधाम से भगवान शिव की बरात निकाली गई। बरात थाना परिसर से शुरू होकर पुरातन महादेव मंडा तक गई। यहां मंदिर प्रबंध कमेटी के सदस्यों ने बरात में शामिल लोगों का स्वागत किया और इसके बाद भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह संपन्न कराया गया। भगवान शिव की बरात में

chat bot
आपका साथी