ग्रामीणों ने श्रमदान कर बनाया बोरी बांध

खूंटी प्रखंड के डड़गमा गांव के ग्रामीण 35 साल पहले अकेले पत्थरों का बांध बनाने वाले अपने ही गांव के राम मुंडा के कार्यों से प्रभावित हैं। इस गांव के लोग जल संरक्षण को लेकर काफी जागरूक

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Feb 2020 07:10 PM (IST) Updated:Fri, 21 Feb 2020 07:10 PM (IST)
ग्रामीणों ने श्रमदान कर बनाया बोरी बांध
ग्रामीणों ने श्रमदान कर बनाया बोरी बांध

खूंटी : प्रखंड के डड़गमा गांव के ग्रामीण 35 साल पहले अकेले पत्थरों का बांध बनाने वाले अपने ही गांव के राम मुंडा के कार्यों से प्रभावित हैं। इस गांव के लोग जल संरक्षण को लेकर काफी जागरूक हैं। जिला प्रशासन और सेवा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा चलाये जा रहे जनशक्ति से जलशक्ति अभियान ने इन्हें जल संरक्षण की दिशा में गति देने का काम किया है। दो दिनों तक लगातार कड़ी मेहनत कर गांव के लोगों ने मदईत (श्रमदान) कर राम मुंडा द्वारा 35 साल पहले बनाए गए 100 मीटर लंबे पत्थरों के बांध के टूटे हुए हिस्से पर बोरी बांध बनाया।

जिला प्रशासन, सोसाइटी और ग्रामसभा के संयुक्त प्रयास से यह बोरी बांध बनकर तैयार हो गया है। प्रखंड की प्रमुख रूकमिला देवी और सोसाइटी के लोगों ने भी श्रमदान कर ग्रामीणों का उत्साहव‌र्द्धन किया। वे बोरी बांध बनने तक पूरे समय उनके साथ रहीं। यह बांध कमंता डैम से बहकर आने वाली कंदरू सोकड़ा नामक नाले पर बनाया गया है। इसके अलावा ग्रामसभा ने भी स्वयं के प्रयास से इस नाले पर एक मिट्टी का बांध बनाया है, जिससे लगभग आधा किमी में पानी भरा है। अब सिचाई के लिए पानी इस गांव की समस्या नहीं रह गई है। 10-12 पंपसेट लगाकर सिचाई करने के बाद भी यहां पानी की कमी नहीं होगी। यहां लगभग 50 एकड़ खेतों की सिचाई आसानी से हो पाएगी। अगर सरकार इस गांव के लोगों को सिचाई के लिए पंपसेट और कृषि के लिए तकनीकी जानकारी और सहायता प्रदान करे तो गांव में हरित क्रांति आ जाएगी।

-----

इन लोगों ने किया श्रमदान

प्रमुख रूकमिला देवी, ग्रामपंचायत सदस्य पैतु मुंडा, मुकराम पाहन, सनिका पाहन, बिरसिंह मुंडा, डेबा मुंडा, सुड़ा मुंडा, मुचिराय मुंडा, ठाकुर मुंडा, बिरसा नाग, मंगल मुंडा, जबेर मुंडा, एतवा मुंडा, दुर्गा मुंडा, नरसिंह मुंडा, किशुन मुंडा, पितांबर भृंगराज, जयंत भृंगराज, नितिश भृंगराज, बंका मुंडा, सोमनाथ मुंडा, जुगल मुंडा, जोटो मुंडा, भैयाराम मुंडा, कमल पाहन, दुमा पाहन, लेजो मुंडा, सोहराई मुंडा, नरसिंह मुंडा, शीतल मुंडा, रामसिंह मुंडा, केदार मुंडा व उदय मुंडा समेत ग्रामसभा के सभी सदस्यों ने श्रमदान किया।

chat bot
आपका साथी