13 से लगेगा सुप्रसिद्ध सोनमेर मेला

कर्रा प्रखंड का सुप्रसिद्ध सोनमेर मेला 13 अक्टूबर की रात एवं 14 अक्टूबर को दिन में लगेगा। मेला और पूजा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। पूर्वजों द्वारा प्रत्येक वर्ष अश्विन पूर्णिमा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Oct 2019 08:23 PM (IST) Updated:Fri, 11 Oct 2019 06:19 AM (IST)
13 से लगेगा सुप्रसिद्ध सोनमेर मेला
13 से लगेगा सुप्रसिद्ध सोनमेर मेला

कर्रा : प्रखंड का सुप्रसिद्ध सोनमेर मेला 13 अक्टूबर की रात एवं 14 अक्टूबर को दिन में लगेगा। मेला और पूजा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। पूर्वजों द्वारा प्रत्येक वर्ष अश्विन पूर्णिमा के अवसर दो दिनों तक मां दशभुजी का विशेष पूजा-अर्चना के साथ मेला लगाते आ रहे हैं। 13 अक्टूबर को रात 10 बजे पाहनों द्वारा लाल मुर्गा की बलि देकर खुटदेवता की पूजा-अर्चना के बाद 12 बजे रात  से स्थानीय नित्य गान सुबह तक चलेगा। 14 अक्टूबर को दिन 10 बजे मां दशभुजी का विशेष पूजा अर्चना, 11.30 बजे बकरे की बलि दी जाएगी। 12 बजे से नागपुरी कर्यकर्म शुरू होगा। मेला के सफल संचालन को ले एक कमेटी का गठन किया गया है जिसमें अध्यक्ष किशोर बडा़ईक, उपाध्यक्ष नीलम हेरेंज, सचिव सुपधन होरो, कोषाध्यक्ष मनी मुंडा, महामंत्री एतवा, संरक्षक गजेन्द्र धल, पतरस हेरेंज,डिम्बू पाहन को स्थान दिया गया है।

chat bot
आपका साथी