बुलबुल बने रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष

रनिया रामनवमी पूजा समिति की बैठक सोमवार को रनिया प्रखंड चौक बेलसियागढ़ में आयोजित की गई। बैठक में श्री महावीर मंडल रामनवमी पूजा समिति का गठन किया गया। समिति में सर्वसम्मति से उज्ज्व

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Apr 2019 07:41 PM (IST) Updated:Mon, 08 Apr 2019 07:41 PM (IST)
बुलबुल बने रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष
बुलबुल बने रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष

रनिया : रामनवमी पूजा समिति की बैठक सोमवार को रनिया प्रखंड चौक बेलसियागढ़ में आयोजित की गई। बैठक में श्री महावीर मंडल रामनवमी पूजा समिति का गठन किया गया।

समिति में सर्वसम्मति से उज्ज्वल चौधरी को अध्यक्ष बनाया गया। वहीं, रितेश चौधरी को उपाध्यक्ष एवं नवीन ठाकुर को सचिव, चंदन चौधरी को संरक्षक, नंदकिशोर महापात्र को कोषाध्यक्ष एवं शिव केसरी को महामंत्री मनोनीत किया गया। साथ ही राजेश साहू, धीरज शर्मा, रितेश नाग, विजय कुमार, बालचंद नाग एवं श्यामसुन्दर नाग को समिति का सदस्य मनोनीत किया गया।

chat bot
आपका साथी