योजनाओं के प्रति किया गया जागरूक

खूंटी : मुख्यमंत्री जनसंवाद केंद्र, रांची के निर्देशानुसार शुक्रवार को जिला प्रशासन के तत्वावधान में मुरहू प्रखण्ड के गोड़ाटोली पंचायत सचिवालय में जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Feb 2019 08:16 PM (IST) Updated:Fri, 15 Feb 2019 08:16 PM (IST)
योजनाओं के प्रति किया गया जागरूक
योजनाओं के प्रति किया गया जागरूक

खूंटी : मुख्यमंत्री जनसंवाद केंद्र, रांची के निर्देशानुसार शुक्रवार को जिला प्रशासन के तत्वावधान में मुरहू प्रखंड की गोड़ाटोली पंचायत सचिवालय में जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 70 से ज्यादा ग्रामीण उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री जनसंवाद में जिला शिकायत निवारण समन्वयक सुजीत गोस्वामी ने उपस्थित प्रतिभागियों का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री जनसंवाद की प्रशिक्षक विजया लक्ष्मी शाहदेव ने उपस्थित प्रतिभागियों से स्थानीय भाषा में संवाद स्थापित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, कौशल विकास योजना, सौभाग्य योजना, उज्ज्वला योजना एक रुपये में रजिस्ट्री, स्वामी विवेकानंद निश्शक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन एवं जनहित में संचालित अन्य योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा बहुत सारी लोक कल्याणकरी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इन योजनाओ का लाभ ग्राम स्तर के अंतिम व्यक्ति तक पहुचे, मुख्यमंत्री जनसंवाद का यही प्रयास है। वर्तमान सरकार जनहित में बहुत सारी योजनाएं संचालित कर रही है। लोगों को इसका लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रक्रिया के तहत उचित स्थान पर आवेदन जमा करना होगा। उसके साथ वांछित प्रमाण पत्र एवं अन्य आवश्यक कागजात संलग्न करना अनिवार्य है। इसके बावजूद योजनाओं का लाभ नहीं मिलने पर टॉल फ्री नं0 181 पर फोन द्वारा शिकायत दर्ज करा सकते हैं। मुखिया सोमा कैंथा ने उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि गोड़ाटोली पंचायत के लिए सुअवसर है कि मुख्यमंत्री जनसंवाद की टीम ग्रामीणों के साथ संवाद स्थापित करने आई है। हम सभी लोग अनके द्वारा बताई गई योजनाओं के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करेंगे और उन योजनाओं का लाभ लेंगे तथा गांव का विकास करेंगे। कार्यक्रम में वार्ड सदस्य, एएनएम, आंगनबाड़ी सेविका, सहदेव मुंडू, फलोरेन्स सोय, सुशीला नाग, सोमा मंडू, एतवा मंडा, हेंसल तीडू, सलोमी मंडू व पूनम आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी