रनिया में अधेड़ की हत्या

खूंटी : रनिया थाना क्षेत्र के खुदीवीर गांव में बीती रात 55 वर्षीय जोरेन जिदन टोपनो की गांव के

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Sep 2018 01:35 AM (IST) Updated:Mon, 17 Sep 2018 01:35 AM (IST)
रनिया में अधेड़ की हत्या
रनिया में अधेड़ की हत्या

खूंटी : रनिया थाना क्षेत्र के खुदीवीर गांव में बीती रात 55 वर्षीय जोरेन जिदन टोपनो की गांव के ही मनसुख गुड़िया और सुगड़ गुड़िया ने टांगी से काटकर हत्या कर दी। जिदन टोपनो खुदवीर गांव में ही अपने बेटी- दामाद के पास रहकर घर की रखवाली करती थी। उनकी बेटी और दामाद घर से बाहर कहीं अन्यत्र नौकरी करते हैं। घटना के बाद दोनों ने थाना में सरेंडर कर दिया। घटना के कारणों का पता नही चल पाया है। रनिया पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई है। इसके साथ ही घटना के बारे में विस्तृत छानबीन करने में जुटी है।

chat bot
आपका साथी