सोनमेर मेला से लौटने के क्रम में चार घायल

कर्रा : थाना क्षेत्र के कोसांबी गांव के समीप दो अलग-अलग स्थानों में सड़क दुर्घटना मे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का कर्रा सीएचसी प्राथमिक उपचार किया गया। इनमें से तीन लोगो को रांची रिम्स रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार कोसांबी गांव के पास सोनमेर मेला से साइकिल से लौट रही सोटया गांव निवासी बिरसा धान की पुत्री गीता तिर्की (26) अज्ञात मोटरसाइकिल का धक्का लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Oct 2018 09:34 PM (IST) Updated:Thu, 25 Oct 2018 09:34 PM (IST)
सोनमेर मेला से लौटने के क्रम में चार घायल
सोनमेर मेला से लौटने के क्रम में चार घायल

कर्रा : थाना क्षेत्र के कोसांबी गांव के समीप दो अलग-अलग स्थानों में सड़क दुर्घटना मे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का कर्रा सीएचसी प्राथमिक उपचार किया गया। इनमें से तीन लोगो को रांची रिम्स रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार कोसांबी गांव के पास सोनमेर मेला से साइकिल से लौट रही सोटया गांव निवासी बिरसा धान की पुत्री गीता तिर्की (26) अज्ञात मोटरसाइकिल का धक्का लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे कर्रा मुखिया अजय टोप्पो ने कर्रा सीएचसी पहुंचाया। वहां गीता के सिर में गंभीर चोट होने के कारण उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। वहीं, दूसरी घटना में कोसांबी जंगल के पास सोनमेर मेला से लौट रहे पल्सर मोटरसाइकिल में सवार तीन युवक डाला ऑटो की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को कर्रा पुलिस ने कर्रा सीएचसी पहुंचाया। इस दुर्घटना में सरदुला गांव निवासी बुधवा उरांव का 15 वर्षीय पुत्र करमा उरांव, मोहन कुजूर का 22 वर्षीय पुत्र भोला कुजूर एवं पहाड़टोली गांव निवासी सुकली मुंडा का 20 वर्षीय पुत्र बिरसा मुंडा को गंभीर चोट आई। गंभीर रूप से घायल करमा उरांव व भोला उरांव को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया और बिरसा मुंडा को उपचार कर घर भेज दिया गया। दोनों दुर्घटनाएं सोनमेर मेला लौटने के क्रम शाम छह से सात बजे के बीच घटी हैं।

chat bot
आपका साथी