राजेंद्र सिंह के निधन पर कांग्रेसियों ने जताया शोक

बेरमो विधायक सह इंटक नेता राजेंद्र सिंह के निधन का समाचार मिलते ही कांग्रेसियों में शोक की लहर व्याप्त हो गयी। वरिष्ठ कांग्रेसी सुरेन्द्र कुमार मिश्रा ने उनके निधन को झारखंड कांग्रेस के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 May 2020 09:30 PM (IST) Updated:Mon, 25 May 2020 06:16 AM (IST)
राजेंद्र सिंह के निधन पर कांग्रेसियों ने जताया शोक
राजेंद्र सिंह के निधन पर कांग्रेसियों ने जताया शोक

खूंटी : बेरमो विधायक सह इंटक नेता राजेंद्र सिंह के निधन का समाचार मिलते ही कांग्रेसियों में शोक की लहर व्याप्त हो गयी। वरिष्ठ कांग्रेसी सुरेन्द्र कुमार मिश्रा ने उनके निधन को झारखंड कांग्रेस के लिए अपूरणीय क्षति बताया। कहा कि राजेंद्र सिंह एक जनप्रिय नेता तो थे ही साथ ही झारखंड में कांग्रेस के एक प्रमुख स्तंभ भी थे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्णा चौधरी, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वेद प्रकाश मिश्रा व जिला सचिव सयूम अंसारी ने भी राजेंद्र सिंह के निधन को प्रदेश व पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया। कहा कि उनके निधन की भरपायी होना मुश्किल है। वहीं भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनूप कुमार साहू ने राजेंद्र सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया।

chat bot
आपका साथी