पेट्रो मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना-प्रदर्शन

पेट्रोल और डीजल के मूल्य में केंद्र की भाजपा सरकार अप्रत्याशित और अतार्किक रूप से लगातार वृद्धि कर रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बच्चे तेल व पेट्रोलियम का मूल प्रति बैरल काफी कम हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Jul 2020 07:15 PM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2020 07:15 PM (IST)
पेट्रो मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना-प्रदर्शन
पेट्रो मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना-प्रदर्शन

अड़की : पेट्रोल और डीजल के मूल्य में केंद्र की भाजपा सरकार अप्रत्याशित और अतार्किक रूप से लगातार वृद्धि कर रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बच्चे तेल व पेट्रोलियम का मूल प्रति बैरल काफी कम हो गया है। वहीं वर्तमान भाजपा सरकार आश्चर्यजनक रूप से आम नागरिकों के लिए पेट्रोल व डीजल का मूल्य लगातार बढ़ रहा है। स्थिति यह है कि वर्तमान में डीजल व पेट्रोल का मूल्य देश के इतिहास में अपने सर्वोच्च मूल्य पर पहुंच गया है। यह बात कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामकृष्ण चौधरी ने कही। वे गुरुवार को कांग्रेस की ओर से अड़की प्रखंड मुख्यालय के समक्ष आयोजित धरना-प्रदर्शन के दौरान धरनार्थियों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि आज पेट्रोल से महंगा डीजल हो गया है। ऐसी स्थिति देश में कभी नहीं आयी। आज चहुंओर महंगाई चरम पर पहुंच गयी है। पेट्रोल व डीजल के मूल्य में वृद्धि का न तो कोई कारण है और न कोई तर्क। यह साफ-तौर पर संगठित मुनाफाखोरी है। कानूनन गलत भी है। पेट्रोल व डीजल के बढ़े मूल्य अविलंब वापस लिए जाए। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयातित पेट्रोलियम की कीमत जब बहुत कम हो गयी तो देश की जनता को भी कम कीमत पर पेट्रोल व डीजल उपलब्ध कराया जाए। धरना-प्रदर्शन के बाद कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अड़की प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम प्रसाद साहू को सौंपा। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष तीव्रनाथ मुंडा, रानिया प्रमुख रायल बाखला, विल्सन तोपनो, नरेश तिर्की, महेंद्र सिंह मुंडा, कयूम अंसारी, देवेन्द्र महतो, शोहराई सिंह मुंडा, जगरनाथ मुंडा, रामेश्वर स्वांसी, सुबरधन लोहरा व मोहन महतो आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी