छात्रों को एलबेंडाजोल खिलाकर शुरू किया कृमि दिवस

जामताड़ा स्थानीय सावित्री देवी डीएवी प्लस टू स्कूल के बहुद्देशीय लाला लाजपत राय सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय कृमि दिवस कार्यक्रम का बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष सायरा बानो ने आरंभ किया। मौके पर मुख्य अतिथि ने छात्रों को कृमि नाशक गोली खिलाते हुए कहा कि मानव जीवन अनमोल है इसे सुरक्षित सक्षम बनाए रखें। कृमि मुक्त शरीर स्वस्थ रहेगा व मानव कल्याण के कार्यो में सक्षम रहेगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Feb 2020 08:06 PM (IST) Updated:Sun, 09 Feb 2020 06:19 AM (IST)
छात्रों को एलबेंडाजोल खिलाकर शुरू किया कृमि दिवस
छात्रों को एलबेंडाजोल खिलाकर शुरू किया कृमि दिवस

जामताड़ा : स्थानीय सावित्री देवी डीएवी प्लस टू स्कूल के बहुद्देशीय लाला लाजपत राय सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय कृमि दिवस कार्यक्रम का बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष सायरा बानो ने आरंभ किया। मौके पर मुख्य अतिथि ने छात्रों को कृमि नाशक गोली खिलाते हुए कहा कि मानव जीवन अनमोल है इसे सुरक्षित सक्षम बनाए रखें। कृमि मुक्त शरीर स्वस्थ रहेगा व मानव कल्याण के कार्यो में सक्षम रहेगा। उन्होंने विद्यार्थियों से एलबेंडाजोल की गोली खाने के साथ-साथ स्वच्छता और सभ्यता पर ध्यान देने को कहा। जैसे नाखून साफ रखें, साफ पानी पीएं, खाना को ढक कर रखें। खाने से पहले और शौच जाने के बाद अपने हाथ साबुन से धोएं, आसपास साफ रखें, जूते पहने, खुले में शौच न जाएं, शौचालय को साफ रखें, इससे बच्चे अनीमिया कुपोषण, बैचेनी, पेट दर्द, उल्टी और दस्त तथा वजन में कमी आने से बच सकते हैं। उन्होंने फल, सब्जी धोकर खाने को कहा। डॉ. एसके मिश्र ने बताया कि यह एक सरकारी अभियान है। कृमि अभियान के साथ-साथ आज स्वच्छता अभियान पर भी जोर दिया जा रहा है। सिविल सर्जन डॉ. आशा एक्का ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे दवा खाएं और अपने पड़ोसियों को भी प्रोत्साहित करें। विद्यालय प्राचार्य डॉ. जीएन खान ने अपना स्वागत भाषण में कृमि के प्रकार व कारण, एनीमिया व उपचार के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि स्वस्थ्य शरीर ही कोई भी कार्य करने में सक्षम होता है। इसलिए शरीर के स्वस्थ रहने पर विशेष ध्यान देने को कहा। विद्यार्थियों ने स्वागत गान व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। मंच संचालन नर्गिश जेबा तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. जेके सिंह ने की।

chat bot
आपका साथी