भाजपा के हर कार्यक्रम को सफल बनाएं कार्यकर्ता : संगठन महामंत्री

जामताड़ा संतालपरगना प्रवास के अंतिम दिन मंगलवार को भाजपा के क्षेत्र संगठन महामंत्री नागेंद्र ना

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 09:34 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 09:34 PM (IST)
भाजपा के हर कार्यक्रम को सफल बनाएं कार्यकर्ता : संगठन महामंत्री
भाजपा के हर कार्यक्रम को सफल बनाएं कार्यकर्ता : संगठन महामंत्री

जामताड़ा : संतालपरगना प्रवास के अंतिम दिन मंगलवार को भाजपा के क्षेत्र संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने जामताड़ा के दुलाडीह स्थित नगर भवन में पार्टी पदाधिकारी व सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। मौके पर त्रिपाठी ने भाजपा के नीति, सिद्धांत और उद्देश्य के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया। कहा कि भाजपा के केंद्र व प्रदेश स्तर से प्रस्तावित सभी प्रकार के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़े। 17 सितंबर प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर शुरू हुए कार्यक्रम सात अक्टूबर तक चलेंगे। श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं अटल बिहारी वाजपेयी के अधूरे कामों को पूरा करने में कोई प्रयास नहीं छोड़े। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज सुधारक हैं देश में हो रहे सुधार आम लोगों को दिखाई देने लगे हैं।

भाजपा नेता बीरेंद्र मंडल ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रस्तावित कार्यक्रमों को निर्धारित तिथि व समय पर पूरा करने का आह्वान किया। मंडल ने लोगों के साथ अधिक से अधिक संवाद स्थापित कर केंद्र सरकार की उपलब्धि व प्रधानमंत्री के सपनों का भारत बनाने के लिए योगदान देने को कहा। कार्यकर्ताओं को भरोसा दिया कि वे स्वयं भी इन कार्यक्रमों से जुड़ कर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। जिलाध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने प्रस्तावित कार्यक्रमों की रूपरेखा बताई। पौधारोपण, वैक्सीनेशन, रक्तदान, अन्न दान, प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के निमित्त कार्यक्रम, गांधी जयंती को सफल बनाने की अपील की। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री मंगलवार सुबह जामताड़ा पहुंचकर सबसे पहले मां चंचला मंदिर में पूजा किए। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ने की जबकि मंच संचालन जिला महामंत्री सुमित शरण ने किया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष अभय सिंह, तापस भट्टाचार्य, सुकुमार सरखेल, किरण बेसरा, मितेश शाह, संजू देवी, मनोज गोस्वामी कुणाल, पिकी, रंजीत प्रसाद यादव, अनूप पांडेय आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी