कोरोना को ले शहर की रफ्तार हुई कम

जामताड़ा सरकारी गैर सरकारी दफ्तर ही नहीं बल्कि शहर के साथ सार्वजनिक स्थलों में भी कोरोना वायरस का भय साफ दिखाई देने लगा है। कार्यालय में अनावश्यक लोगों के प्रवेश पर नियंत्रण है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Mar 2020 07:34 PM (IST) Updated:Sat, 21 Mar 2020 07:34 PM (IST)
कोरोना को ले शहर की रफ्तार हुई कम
कोरोना को ले शहर की रफ्तार हुई कम

जामताड़ा : सरकारी गैर सरकारी दफ्तर ही नहीं बल्कि शहर के साथ सार्वजनिक स्थलों में भी कोरोना वायरस का भय साफ दिखाई देने लगा है। कार्यालय में अनावश्यक लोगों के प्रवेश पर नियंत्रण है। वहीं लोग घर से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं। इधर जिला मुख्यालय में स्थापित दो केंद्रों में शुरू हुई मैट्रिक उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन कार्य 31 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। वहीं सरकारी, निजी विद्यालय, कोचिग आदि शैक्षणिक संस्थान को पूर्ण रुप से बंद कर दिया गया है। कोर्ट परिसर में मामले से संबंधित लोगों को प्रवेश बंद कर दिया गया है। इसी प्रकार मंडल कारा में बंद कैदियों से मुलाकाती कार्य बंद करते हुए ई मुलाकात के जरिये मुलाकात करने की व्यवस्था बहाल की गई है। इसी का परिणाम है की न्यायालय परिसर एवं मंडल कारा परिसर में लोगों की भीड़ नहीं दिखाई दे रही है। इधर सरकारी गैर सरकारी कार्यालय में भी पदाधिकारी व कर्मचारी अनावश्यक लोगों के प्रवेश से परहेज कर रहे हैं। इधर रामनवमी के उपलक्ष्य पर होनेवाले आयोजन पर रोक रहने के कारण बाजार में भी लोगों की चहल कदमी कम हो गई है।

chat bot
आपका साथी